Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 6:57 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार
    क्राइम

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 14, 2026Updated:May 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हरिहरगंज थाना palamu
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां साढ़े चार साल की एक मासूम बच्ची के साथ 68 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के खुलासे के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी बुजुर्ग को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध में कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे-139 को भी जाम कर दिया गया।

    टॉफी का लालच देकर बुलाया, फिर किया घिनौना काम

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी बिदिया साव बच्ची के घर के आसपास ही रहता है। आरोप है कि 30 अप्रैल को उसने मासूम को टॉफी देने का लालच देकर अपने घर बुलाया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम डर और सहम के कारण उस समय किसी को कुछ नहीं बता सकी।

    दूसरी बार कोशिश में खुल गया पूरा मामला

    बताया जा रहा है कि गुरुवार को आरोपी ने फिर वही हरकत करने की कोशिश की। उसने एक बार फिर बच्ची को टॉफी देने के बहाने अपने घर बुलाने की कोशिश की। लेकिन इस बार बच्ची डर गई और सीधे अपनी मां के पास पहुंच गई। मां ने जब बच्ची से पूछा तो उसने पूरी आपबीती बता दी। यह सुनते ही मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

    मां के शोर मचाते ही जुट गए ग्रामीण

    बच्ची की बात सुनते ही उसकी मां जोर-जोर से चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जब लोगों को पूरे मामले की जानकारी मिली तो गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने आरोपी बुजुर्ग को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

    गुस्साए लोगों ने NH-139 किया जाम

    घटना की खबर पूरे इलाके में फैलते ही लोगों में नाराजगी बढ़ गई। विरोध में ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-139 को कुछ देर के लिए जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हुआ। बाद में हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम हटाया गया। मामले की सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

    Also Read : रांची में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, MLA-मेयर ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

    accused arrested Breaking news Jharkhand Child Abuse Case crime update Hariharganj News Hariharganj Police jharkhand crime news Latest news Minor Girl Assault News Samvad NH 139 Protest Palamu Crime News Palamu Latest News Palamu News Today News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, MLA-मेयर ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास
    Next Article खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड ट्रेजरी घोटाला में ED की एंट्री, कई अधिकारियों पर कस सकता है शिकंजा

    May 14, 2026

    हजारीबाग में नशे के नेटवर्क पर वार, 169 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

    May 14, 2026

    बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    May 14, 2026

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.