Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सीसीएल ढोरी क्षेत्र में मनाया गया 66 वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह, मजदूरों को किया गया सम्मानित
    झारखंड

    सीसीएल ढोरी क्षेत्र में मनाया गया 66 वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह, मजदूरों को किया गया सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharDecember 16, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: सीसीएल ढोरी के एसडीओसीएम (कल्याणी) के एक्सप्रेशन परिसर में 66वां वार्षिक सुरक्षा सप्ताह मनाया गया. इसका उदघाटन डीडीएसम प्रवीण कुमार, टीम लीडर विनोद कुमार, सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट से आए कनवेयर टीम के आलोक मल्लिक, कमलेश कुमार, विजय कुमार ठाकुर, आईएसओ नोडल बीपी सिंह सहित कल्याणी पीओ सौलेश प्रसाद, सुरक्षा पदाधिकारी गोपाल सिंह मिना ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिसके बाद कॉर्पोरेट गीत बजाया गया.  साथ ही कार्य के दौरान मृत कर्मियों के प्रति एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. यहां डीडीएमएस प्रवीण कुमार ने सुरक्षित रूप से उत्पादन करते हुए लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया. उन्होंने कहा की उत्पादन जरूरी है लेकिन सुरक्षा सर्वोपरि है. इसलिए कामगार साथी अपने कार्य स्थल पर सुरक्षा नियमो का पालन करते हुए सुरक्षित उत्पादन करें. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में कई तरह के नियम है, उसका पालन करना अति आवश्यक है.

    सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के जीएम एमके अग्रवाल ने कहा कि शून्य दुर्घटना के साथ उत्पादन के क्षेत्र में ढोरी क्षेत्र बेहतर कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि सुरक्षा की धारा को आप बनाए रखें और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें. कहा कि डीजीएमएस के द्वारा निरीक्षण में जो भी कमी मिलती है उसपर सुरक्षा अधिकारी और कर्मी गंभीर चिंतन करे. उन्होंने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखकर कार्य किया जाय तो सुरक्षा के साथ उत्पादन भी सही होगा.

    कार्यक्रम के दौरान सीसीएल कर्मियों द्वारा सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसमें सही जवाब देने वालों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया. साथ ही परियोजना में बेहतर कार्य करने वाले मजदूरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन कार्मिक अधिकारी तौकीर आमल, सहायक प्रबंधक करूण्य आनंद व उपप्रबंधक जसपाल सिंह ने किया.

    मौके पर सीसीएल अधिकारियो में एसओपी प्रतुल कुमार, राजीव कुमार, कामेश्वर, उज्जवल कुमार सिंह, बलराम मंडल, पवन कुमार सिंह, कमलेश कुमार, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एरिया सेल मैनेजर बैजनाथ प्रसाद, पर्यावरण अधिकारी आशीष अंचल, सहित यूनियन प्रतिनिधि में विरेंद्र प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार पासवान, कुलदीप, मुरारी प्रसाद सिंह, रवि शंकर ठाकुर, मो कलीमुद्दीन, भीम महतो, कयूम आलम, पंचू राम, बिनोद कुमार चौधरी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीसीएल स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग युवती से दुष्कर्म मामले में पुलिस की कार्रवाई, 6 धराये
    Next Article हैप्पी लाडो ट्रस्ट दे रही निशुल्क स्पोर्ट्स प्रशिक्षण, फिजिकल फिटनेस को बढ़ावा देने की पहल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन दबाने के लिए खेला चालाकी का खेल: JPSC-JSSC विवाद पर चंपाई सोरेन का सरकार पर तीखा हमला

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाठीचार्ज के विरोध में हजारीबाग में आज मौन जुलूस, गांधी मैदान से निकलेगा मार्च

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों को झामुमो के गुंडों ने प्लान बनाकर पीटा: बाबूलाल मरांडी

    August 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग माफिया के साथ मिलकर युवाओं को उकसाना बंद करे भाजपा : विनोद पांडेय

    August 22, 2026
    Latest Posts

    मनन मिश्रा ने इस्तीफे पर किया पलटवार कहा – राजनीतिक साजिश

    August 22, 2026

    6 महीने में हिंदू, जैन और सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता, घुसपैठियों को बंगाल से भेजेंगे बाहर – अमित शाह

    August 22, 2026

    नरेंद्र मोदी को भगवान साबित करने वाला ये भक्त आखिर है कौन ?

    August 22, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में JPSC पर जनहित याचिका डालने वाले हरिशरण देवगन कौन हैं? जानिए उनका बैकग्राउंड

    August 22, 2026

    जेपीएससी सिविल जज परीक्षा रद्द: सुप्रीम कोर्ट में 35 अभ्यर्थियों की याचिका निरर्थक घोषित

    August 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.