Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 11:59 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में अब तक 66 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, संक्रमण रोकने के लिए प्रत्येक जिले के एसपी को मिले 33 लाख
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अब तक 66 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, संक्रमण रोकने के लिए प्रत्येक जिले के एसपी को मिले 33 लाख

    Team JoharBy Team JoharJuly 13, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची: कोराना वायरस संक्रमण से राज्यभर में अबतक 66 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। वहीं सक्रमण के कारण कई थानों को भी सील करना पड़ा है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए सभी जिलों के एसपी को 33 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

    पुलिस के बचाव के लिए उठाए जा रहे उचित कदम

    झारखंड पुलिस की आईजी प्रोविजन सुमन गुप्ता के मुताबिक, इन पैसों से पुलिसकर्मियों के लिए बचाव व निजी अभिरक्षा उपकरणों की खरीद की जाएगी। आईजी प्रोविजन सह राज्य पुलिस प्रवक्त सुमन गुप्ता ने बताया कि कोराना महामारी के प्रति आम लोगों को जागरूक करने, विधि व्यवस्था बनाए रखने और कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आने से 66 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं।संक्रमित हुए पुलिसकर्मियों में डीएसपी स्तर के 1 पदाधिकारी, इंस्पेक्टर स्तर के 1 पदाधिकारी, दारोगा स्तर के 5 पदाधिकारी, 9 एसआई, हवलदार-06, 32 आरक्षी/चालक, 1 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी एवं 7 गृहरक्षक-7 संक्रमित हैं. इसके अतिरिक्त 4 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो चुके हैं।

    पुलिसकर्मियों के लिए जारी निर्देश

    पुलिस मुख्यालय स्तर से राज्य के पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को विधि-व्यवस्था ड्यूटी करते हुए और साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। बचाव के लिए सभी पुलिसकर्मी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क पहननकर ड्यूटी करने, सैनिटाइजर का उपयोग करने, हैण्ड ग्लब्स पहनने, सर्जिकल कैप लगाने, समय-समय पर कार्यालय, आवासीय स्थल और वाहनो को सैनिटाइज करने, अनावश्यक रूप से चेहरा छूने से बचने की सलाह भी दी गई है।

    पुलिसकर्मियों को रहना होगा सतर्क

    इन्हें अभियुक्तों की गिरफ्तारी के वक्त अथवा जेल ले जाते वक्त भी पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। आम जनता की शिकायतों के लिए सिटीजन पोर्टल व व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायत सुनकर निराकरण करने का निर्देश दिया गया है। अवकाश से लौटे सारे पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन रहने का निर्देश दिया गया है। कोरोना जांच कराने के बाद ही सभी से ड्यूटी लिए जाने का आदेश भी मुख्यालय ने दिया है।

    Jharkhand news Jharkhand police Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 13 जुलाई को मिले 189 कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3962
    Next Article शराब पीने में हुआ विवाद, दोस्त ने दोस्त की चाकू से मार की हत्या

    Related Posts

    क्राइम

    पतरातू से राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार

    April 27, 2026
    झारखंड

    NEET UG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को एग्जाम

    April 27, 2026
    झारखंड

    गढ़वा में सियासी पारा चढ़ा: झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

    April 27, 2026
    Latest Posts

    पतरातू से राहुल दुबे गैंग का अपराधी अनीस 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार

    April 27, 2026

    NEET UG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को एग्जाम

    April 27, 2026

    गढ़वा में सियासी पारा चढ़ा: झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

    April 27, 2026

    शादी समारोह से लौटते वक्त दर्दनाक हादसा, हजारीबाग में दो लोगों की गई जान

    April 27, 2026

    गया जंक्शन पर 16 मई तक मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनों के रूट बदले

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.