Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची में 65 फीट के रावण का होगा दहन, मुंबई से आए आतिशबाज
    झारखंड

    रांची में 65 फीट के रावण का होगा दहन, मुंबई से आए आतिशबाज

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: शारदीय नवरात्र के मौके पर रांची में भव्य पंडालों की सजावट के साथ-साथ पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा दशहरा और रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियां भी जोरों पर हैं. यह आयोजन 1948-49 से लगातार मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जा रहा है. बिहार के गया जिले से आए कारीगर मोहम्मद मुस्लिम और उनके सहयोगी द्वारा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला बनाया जा रहा है. बता दें कि 10 अक्टूबर को ये पुतले कडरू के लाला लाजपत राय मध्य विद्यालय से मोरहाबादी मैदान लाए जाएंगे. 12 अक्टूबर की शाम मोरहाबादी मैदान में लंका दहन होगा. पंजाबी हिंदू बिरादरी के राजेश खन्ना ने बताया कि इस बार 65 फीट ऊंचा रावण, 60 फीट का कुंभकर्ण और 55 फीट का मेघनाद का पुतला बनाया जा रहा है. रावण का कपड़ा आकर्षक और वाटरप्रूफ होगा, ताकि खराब मौसम में भी दहन कार्यक्रम प्रभावित न हो.

    आतिशबाजी होगी बेहद मनभावन

    इस बार विशेष आतिशबाजी का आयोजन मुंबई से आई एक टीम द्वारा किया जाएगा. सभी पटाखे और फुलझड़ियां रिमोट संचालित होंगी. लंका दहन के दौरान परंपरागत गीत-संगीत का प्रदर्शन भी किया जाएगा. साथ ही, एक 30×30 फीट की स्वर्ण नगरी बनाई जाएगी, जिसका दहन रामभक्त हनुमान रूपी कलाकार करेंगे.

    मुख्य अतिथि का सम्मान

    इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे, जो रावण के पुतले का दहन करेंगे. वहीं, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ कुंभकर्ण का और पूर्व मंत्री सह विधायक सीपी सिंह मेघनाद का पुतला दहन करेंगे. इस बार का रावण दहन कार्यक्रम बेहद खास होने वाला है, और सभी के लिए एक यादगार अनुभव बनाने की तैयारी है.

     

    10 अक्टूबर 12 अक्टूबर 1948-49 55 फीट मेघनाद 60 फीट कुंभकर्ण 65 फीट रावण आकर्षक कपड़ा कडरू कारीगर मोहम्मद मुस्लिम कुंभकर्ण खराब मौसम गया दशहरा पंजाबी हिंदू बिरादरी पुतला बिहार भव्य पंडाल मेघनाद मोरहाबादी मैदान रांची रावण दहन लंका दहन लाला लाजपत राय मध्य विद्यालय वाटरप्रूफ शारदीय नवरात्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनाबालिग लड़की से किया था दुष्कर्म का प्रयास, 6 वर्ष मिला सश्रम कारावास
    Next Article महिलाओं की सुरक्षा और छिनतई करने वाले अपराधियों पर रांची पुलिस की रहेगी पैनी नजर

    Related Posts

    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    Latest Posts

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.