Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»देवघर में फिर मिले डेंगू और चिकनगुनिया के 6 मरीज
    झारखंड

    देवघर में फिर मिले डेंगू और चिकनगुनिया के 6 मरीज

    Team JoharBy Team JoharOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर: जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 24 संदिग्ध मरीजों की जांच में 6 में डेंगू और चिकनगुनिया की पुष्टि हुई है. इससे पहले जिले में 64 डेंगू मरीजों की पुष्टि हुई थी. जिले में डेंगू और चिकनगुनिया के संभावित एवं धनात्मक रोगियों के घर तथा आसपास में स्वास्थ्य विभाग, जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण केंद्र, देवघर द्वारा जन जागरूकता के साथ मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर उसे नष्ट किया जा रहा है. लोगों को सप्ताह में एक दिन ऐसा स्वयं करने के लिए प्रेरित करने के साथ लार्वानाशी दवा का छिड़काव, फॉगिंग और कंटेनर सर्वे आदि का कार्य घर -घर जाकर किया जा रहा है.

    एंटी लार्वा का छिड़काव और जागरूकता अभियान का असर नहीं

    इस दौरान दल द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्र के घरों में जाकर कंटेनर्स सर्वे में मच्छरों के प्रजनन स्थल को चिन्हित कर लार्वा और प्यूपा की पहचान कर उन्हें नष्ट किया जा रहा है. साथ ही लोगों को अपने घरो तथा आसपास में कहीं भी जल जमाव नहीं करने तथा पीने के पानी को हमेशा ढक कर रखने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है. जमे हुए बेकार पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालने के लिए भी बताया जा रहा है. इसके बाद भी डेंगू मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जिला बीभीडी सलाहकार डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है. डेंगू और चिकनगुनिया दोनों ही मच्छरों से फैलने वाली वायरल बीमारियां हैं. यह बीमारियां तेजी से फैलती हैं और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं. डॉ. कुमार ने मरीजों को सलाह दी है कि अपने आसपास सफाई रखें और मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करें.

    24 संदिग्ध मरीज 6 पुष्टि 64 डेंगू मरीज कंटेनर सर्वे चिकनगुनिया जन जागरूकता जिले में डेंगू देवघर फॉगिंग बीमारी नियंत्रण. मच्छरों के प्रजनन स्थल मरीजों की संख्या लार्वानाशी दवा स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहरियाणा में हार के बाद अब दिल्ली में भी AAP ने कांग्रेस को जाेड़ लिया हाथ, किया बड़ा ऐलान
    Next Article नाबालिग लड़की से किया था दुष्कर्म का प्रयास, 6 वर्ष मिला सश्रम कारावास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026
    क्राइम

    रिटायरमेंट से एक दिन पहले डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा, अब सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति पर सवाल

    September 9, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी ट्रेजरी घोटाला में सीआईडी का खुलासा, 28 किस्तों में सरकारी खाते से निकले 22.69 लाख

    September 9, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते के सहयोगी धर्मेंद्र ने बुलेट बाइक खरीदने के लिए अभय से लिये थे 50 हजार, CID की जांच में मिले 8 एडमिट कार्ड के कनेक्शन

    September 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: लातेहार में अज्ञात बीमारी से बीस दिन में तीन आदिवासी बच्चों की मौत, मचा हड़कंप

    September 9, 2026
    Latest Posts

    रिम्स होगा हाईटेक : कैंसर मरीजों के लिए बढ़ेंगे टेक्नीशियन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी और खरीदे जाएंगे नए उपकरण

    September 9, 2026

    स्वास्थ्य व्यवस्था में एआई की एंट्री : झारखंड में एआई देगा शुरुआती सलाह, अंतिम फैसला डॉक्टर का

    September 9, 2026

    आज की रात फेम तमन्ना भाटिया लेकर आ रही हैं छठ गीत, जानिये डिटेल्स

    September 9, 2026

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.