Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»20 जनवरी को सीएम आवास पहुंचे थे CRPF के 500 जवान, CMO ने पूछा- प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे घुसे
    झारखंड

    20 जनवरी को सीएम आवास पहुंचे थे CRPF के 500 जवान, CMO ने पूछा- प्रतिबंधित क्षेत्र में कैसे घुसे

    Team JoharBy Team JoharJanuary 22, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा 20 जनवरी दिन शनिवार को जमीन घोटाला मामले में पूछताछ की गई. 7 घंटे पूछताछ करने के बाद ED की टीम बाहर निकली जिसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी सीएम आवास से बाहर निकल झामुमो कार्यकर्त्ताओं से मिले. इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर CRPF के 500 जवान की टुकड़ी भी सीएम आवास पहुंची. CRPF की मौजूदगी को लेकर अब सियासत शुरू हो गई है. सीएमओ ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. सीएमओ ने इस मामले को लेकर गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से पूरी जानकारी मांगी है.

    सीएमओ की ओर से गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय से पूछा गया है कि कैसे सीआरपीएफ के जवान प्रतिबंधित इलाके में आ गए. इनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है. गौरतलब है कि शनिवार को जब ईडी के अधिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके कांके रोड स्थित सरकारी आवास में पूछताछ कर रहे थे, उस दौरान कई बसों में भरकर सीआरपीएफ के जवान आए थे. उनका वहां मौजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों ने विरोध किया. कुछ देर के बाद सीआरपीएफ के जवान लौट गए. झामुमो ने प्रेस बयान जारी कर दावा किया है कि सीआरपीएफ के जवान मुख्यमंत्री आवास में जाना चाहते थे और उनकी मंशा कुछ और थी.

    मामले को लेकर बीजेपी-झामुमो आमने सामने 

    बता दें कि CRPF मामले को लेकर शनिवार को जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्त्ता के दौरान एक बड़ा बयान भी दिया. उन्होनें कहा कि, ‘ मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की साजिश थी, रांची एयरपोर्ट में एक एयरक्राफ्ट पार्क था, सीआरपीएफ के जरिए रांची को डिस्टर्ब करने की तैयारी थी, राष्ट्रपति शासन करने की प्लॉट तैयार की गई थी. राज्यपाल का सीएम को लिखा पत्र इसका उदाहरण है’. उन्होनें आगे कहा कि, ‘जेएमएम ने मुख्यमंत्री से सीआरपीएफ के आईजी की भूमिका की जांच की मांग की है. इन पर राज्य सरकार करवाई करे नहीं तो जेएमएम सड़क पर उतर आंदोलन करेगा. आखिर सीआरपीएफ कैसे सीएम आवास तक पहुंचा, जबकि रांची में धारा 144 लागू था. सुप्रियो ने कहा कि जिला प्रशासन ने ऐसा कोई आदेश दिया नही था.’ इस मामले को लेकर जेएमएम ने शनिवार को हुए पूरे घटनाक्रम को लेकर सीआरपीएफ पर आरोप लगाते हुए पत्र भी जारी किया. जिसमें उपरोक्त बातों का जिक्र है.

    इधर, बीजेपी ने भी इस मामले को लेकर झामुमो पर पलटवार किया. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि CRPF का दुरुपयोग कर सीएम की पूछताछ के दौरान राज्य में जानबूझ कर अराजक स्थिति पैदा करने की कोशिश की गई. बीते शनिवार को ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ध्यान बंटाने के लिए सारी मर्यादाएं तोड़ी जा रही हैं. उन्होंने कहा कि ED की पूछताछ के दौरान झामुमो का शीर्ष नेतृत्व अपने कार्यकर्ताओं से हिंसा तक करवा देगा. धारा 144 लगी होने के बावजूद झामुमो के 10 हजार कार्यकर्त्ता हथियार लेकर सीएम हाउस के पास पहुंच गए. इन कार्यकर्त्ताओं के जरिए क्या देश की न्यायिक व्यवस्था, न्यायाधीशों, केंद्रीय एजेंसी या देश के संविधान को डराने की कोशिश थी. भय का माहौल तो राज्य सरकार पैदा कर रही थी.

    Bjp CMO crpf jharkhand Jmm johar live news ranchi जोहार लाइव न्यूज़ झामुमो झारखंड बीजेपी रांची सीआरपीएफ सीएमओ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचीन में लैंडस्लाइड, मलबे में दबे 44 लोग, कई घर तबाह
    Next Article पीएम मोदी ने हेलिकॉप्टर से बनाया अयोध्या का वीडियो

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.