Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तुपुदाना व खूंटी में पोस्टरबाजी मामले में 4 नक्सली गिरफ्तार, लोडेड हथियार व पर्चा समेत अन्य सामान बरामद
    झारखंड

    तुपुदाना व खूंटी में पोस्टरबाजी मामले में 4 नक्सली गिरफ्तार, लोडेड हथियार व पर्चा समेत अन्य सामान बरामद

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2020Updated:July 21, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। राजधानी के तुपुदाना और खूंटी के हुंटार इलाके में लेवी के उद्देश्य से पोस्टरबाजी और गोलीबारी मामले में पुलिस ने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों में सुनील नायक, बिट्टू पाहन, राजकुमार महतो और नारायण पूर्ति शामिल है। चारों नक्सलियों को पुलिस ने डीएवी स्कूल, खूंटी के पीछे पतरा से पकड़ा गया है। उक्त जानकारी खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा कि पीएलएफआई संगठन का विस्तार और लेवी के लिए पीएलएफआई के सक्रिय सदस्यों ने पोस्टरबाजी और हवाई फायरिंग किया था। गिरफ्तार नक्सलियों में सुनील नायक और बिट्टू पाहन का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। सुनील के खिलाफ खूंटी थाना में 1, जबकि, बिट्टू के खिलाफ खूंटी थाना में 2 मामला दर्ज है। इनलोगों के पास से पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा, पीएलएफआई का 43 पीस पर्चा, 5 पीस मोबाइल और 2 बाइक बरामद किया है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ आशीष कुमार महली, खूंटी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान मौजूद थे।

    क्या है मामला
    पीएलएफआई नक्सली संगठन ने तुपुदाना और खूंटी के सीमावर्ती इलाके में पोस्टरबाजी कर खदान-क्रशर मालिक को धमकी दिया था। संगठन ने पोस्टर बाजी कर खदान मालिक और क्रशर मालिक को धमकी दिया था। जिसमें लिखा था कि खदान और क्रशर मालिकों को आदेश दिया गया है कि बिना संगठन के आदेश कोई भी काम शुरू नहीं होगा। संगठन के बिना आदेश काम शुरू हुआ तो अंजाम बुरा होगा। पोस्टर में नीचे निवेदक के तौर पर पीएलएफआई संगठन के एरिया कमांडर विशाल जी का नाम है। सूचना मिलने के बाद तुपुदाना ओपी प्रभारी मो तारिक समेत पुलिस फ़ोर्स और खूंटी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों जगहों से पोस्टर को जप्त कर लिया कर लिया है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के सूचना पर रांची और खूंटी पुलिस मौके पर पहुंची है।

    क्या लिखा था पोस्टर में
    खदान मालिकों एवं मुंशियों आप लोगों को सूचित किया जाता है कि आप लोग संगठन से अनुमति बिना काम चला रहे हैं। आप लोगों से आग्रह है कि जल्द से संगठन से संपर्क करें। जब तक आप लोग संगठन से संपर्क नहीं करेंगे। सारा खदान का काम बंद रहेगा। नहीं बंद होने पर संगठन फौजी फरमान जारी किया जाएगा।
    नोट :- पुलिस दलाली करने पर संगठन सजा-ए-मौत देगी।
    पूर्वी छोटानागपुर सब जोनल कमांडर
    विशाल जी

    लाल सलाम

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 22 व लातेहार में 11 आज मिले कोरोना संक्रमित मरीज, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 5854
    Next Article कोरोना का रांची में 106 के साथ टूटा रिकॉर्ड, राज्य में कुल आंकड़ा 373

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.