Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»लॉकडाउन में छूट मिलने से 33 हजारी हुआ सेंसेक्स
    बिजनेस

    लॉकडाउन में छूट मिलने से 33 हजारी हुआ सेंसेक्स

    Team JoharBy Team JoharJune 1, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । कंटेनमेंट जोन’ को छोड़कर पूरे देश में सभी प्रकार की आर्थिक गतिविधियों की छूट देने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद आज घरेलू शेयर बाजारों में तूफानी तेजी देखी गयी और बीएसई सेंसेक्स एक महीने बाद फिर 33 हजार अंक के पार पहुँचने में सफल रहा।

    घरेलू स्तर पर मजबूत निवेश धारणा तथा विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स 879.42 अंक यानी 2.71 प्रतिशत चढ़कर 33,303.52 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 245.85 अंक अर्थात् 2.57 फीसदी की बढ़त में 9,826.15 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांकों का यह 30 अप्रैल के बाद का उच्चतम स्तर है।

    चौतरफा लिवाली के बीच निवेशकों की पूँजी एक ही दिन तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ गयी। बीएसई का बाजार पूँजीकरण 127.07 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 130.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुँच गया।

    मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने खूब विश्वास दिखाया। बीएसई का मिडकैप 2.65 प्रतिशत चढ़कर 12,157.40 अंक पर और स्मॉलकैप 3.03 फीसदी की मजबूती के साथ 11,222.76 अंक पर बंद हुआ।

    केंद्र सरकार ने 01 जून से 30 जून तक लॉकडाउन का पाँचवाँ चरण लागू किया है। इसमें ‘कंटेनमेंट जोन’ के बाहर हर प्रकार की आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दी गयी है। होटल, रेस्त्रां और शॉपिंग मॉल भी 08 जून से खुल जायेंगे। सरकार के इस फैसले से अर्थव्यवस्था के प्रति निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है।

    घरेलू शेयर बाजारों में लगातार चौथे दिन बड़ी बढ़त देखी गयी है। इन चार कारोबारी दिनों में सेंसेक्स 2,694.22 अंक यानी 8.80 प्रतिशत मजबूत हुआ है। निफ्टी भी इस दौरान 797.10 अंक यानी 8.83 फीसदी चढ़ चुका है।

    टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूह के सूचकांक में सबसे अधिक साढ़े छह प्रतिशत की तेजी रही। धातु, बैंकिंग, वित्त एवं ऑटो क्षेत्र की कंपनियों में जबरदस्त लिवाली से इन समूहों के सूचकांक भी तीन से चार प्रतिशत के बीच चढ़े।

    सेंसेक्स की कंपनियों बजाज फाइनेंस के शेयर 10 फीसदी से अधिक चढ़े। टाइटन में साढ़े सात प्रतिशत, टाटा स्टील में साढ़े छह प्रतिशत और भारतीय स्टेट बैंक में छह प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी साढ़े पाँच फीसदी चढ़े। सनफार्मा में दो प्रतिशत की गिरावट रही।

    #Business news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचीन सीमा पर तनाव की स्थिति की असलियत बताये सरकार : कांग्रेस
    Next Article राज्‍यसभा चुनाव 19 जून को, जेएमएम से शिबू सोरेन, बीजेपी से दीपक प्रकाश और कांग्रेस से शहजादा अनवर मैदान में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बयान से पलट तो गए महामहिम, लेकिन ओडिशा जाने से पहले माहौल क्या है?

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाटा ट्रस्ट्स में घमासान: नोएल टाटा और वेणु श्रीनिवासन के बीच विवाद ने पकड़ी रफ़्तार, अदालत तक पहुँचा मामला

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.