रांची में 3 व सिमडेगा में 1 और मामला मिला पॉजिटिव, राज्य में आंकड़ा बढ़कर हुआ 39

Johalrive Team

रांची। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। रविवार को रांची में 3 व सिमडेगा में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है। रांची में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीज में 2 हिंदपीढ़ी और 1 बेड़ो का रहने वाला बताया जाता हैं । वहीं, 1 मरीज सिमड़ेगा का रहने वाला है। आज की रिपोर्ट आने के बाद राज्य में यह संख्या बढ़कर 39 हो गया है। आज कुल 93 सैंपल का जांच हुआ है। जिसमें 89 सैंपल नेगेटिव और 4 पॉजिटिव मिला है।
मालूम हो कि हिंदपीढ़ी इलाका पूर्व से ही जिला प्रशासन के लिए रेड जोन में है। मेडिकल की टीम अब पॉजिटिव मरीज को लेने के लिए हिंदपीढ़ी सुरक्षा कर्मियों के साथ जायेगी। मालूम हो कि 31 मार्च को रांची के हिंदपीढ़ी से पहला मामला सामने आया था। जहां 22 साल की मलेशियाई महिला में कोरोना की पुष्टि हुई थी। महिला तबलीगी जमात में शामिल होकर हिंदपीढ़ी में रह रही थी। पुलिस को मिली सूचना के बाद उसे क्वारंटाइन में भेज कर जांच कराई गई थी, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की बात सामने आयी थी। संक्रमित महिला को रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा है। हांलाकि अभी तक राज्य में कोरोना से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है। एक रांची के हिंदपीढ़ी इलाके के मरीज की और दूसरी मौत बोकारो जिले के गो­मिया प्रखंड के साड़म में बुजुर्ग मरीज की मौत हो चुकी है।वहीं 13 अप्रैल की रात हजारीबाग मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में एक 85 वर्षीय कोरोना संदिग्­ध महिला की मौत हो गई. वहीं इससे पहले राजधानी के सबसे बड़े अस्­पताल रिम्­स में भी दो कोरोना संदिग्­धों की मौत हो चुकी है।

एक दिन पूर्व मिला था हिंदपीढ़ी में तीन मरीज
रांची में एक दिन पूर्व शुक्रवार 17 अप्रैल को तीन कोरोना मरीज मिले थे। जिसमें तीनों मरीज हिंदपीढ़ी के है। तीनों मरीज में पति-पत्नी है, जो पॉजिटिव मिले है। दोनों मूलरुप से आजाद बस्ती का रहने वाला है। मगर, कुछ दिनों से दोनों हिंदपीढ़ी में रह रहा था। तीनों मरीज मिलने के बाद राज्य में आंकड़ा 32 हो गया था।

अब तक रांची में 18 संक्रमित मिल चुके
रांची में अबतक 18 संक्रमित मरीज मिल चुके है। इनमें से एक की मौत भी हो चुकी है। दूसरे नंबर पर बोकारो है। जहां नौ संक्रमित मरीज मिल चुके है। जिसमें एक की मौत भी हो चुकी है। इसके अलाव हजारीबाग में दो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा और सिमडेगा में एक-एक मरीज मिले है।

कब कहां मिले थे मरीज

31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी मस्जिद से पकड़ी गई मलेशिया मूल की तब्लीगी महिला कोरोना संक्रमित।

02 अप्रैल : हजारीबाग के वष्णिुगढ़ के एक व्यक्ति में संक्रमण मिला था। वह पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लौटा था।

05 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के तेलो गांव की महिला निकली कोरोना मरीज।

06 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में एक और महिला मिली कोरोना पॉजिटिव

08 अप्रैल : रांची के पांच और बोकारो के चार लोग मिले कोरोना से संक्रमित

09 अप्रैल :- बोकारो के एक शख्स की जांच में मामला पॉजिटिव निकला।

11 अप्रैल :- रांची, कोडरमा व हजारीबाग की जांच में मिला पॉजिटिव।

14 अप्रैल :- रांची में 2, जबकि सिमड़ेगा में 1 मामला पॉजिटिव आया था। सिमड़ेगा में पहला मामला आया था।

15 अप्रैल :- रांची के हिंदपीढ़ी में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था।

17 अप्रैल :- हिंदपीढ़ी में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी। जिसमें दंपती भी शामिल है।

18 अप्रैल :- रांची के हिंदपीढ़ी में मिला एक और धनबाद में 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।