हिंदपीढ़ी में 3 व कांटाटोली में 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर हुई संख्या 63

Joharlive Team

रांची। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ते जा रही है। शुक्रवार को एक बार रिपोर्ट आया है। जिसमें 4 और कोरोना पॉजिटिव मिला है। राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर अब 63 हो गया है। संक्रमित मरीजों में 3 हिंदपीढ़ी व 1 कांटाटोली का है। कांटाटोली में पहला मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। रांची जिला प्रशासन कांटाटोली में संक्रमित मरीज के ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है। रांची जिला में तीसरा इलाका कोरोना संक्रमण का बन गया है। आज कुल 78 सैंपल की जांच हुई है। जिसमें 4 पॉजिटिव आया है। वहीं, 74 सैंपल नेगेटिव आया है।

किस-किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले  

31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी।

2 अप्रैल : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव।

5 अप्रैल : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी।

6 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी।

8 अप्रैल : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है। इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी।

9 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

11 अप्रैल : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

12 अप्रैल : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।

13 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई।

14 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये।

15 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।

16 अप्रैल : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

17 अप्रैल : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई।

18 अप्रैल : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी। 

19 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

20 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि।

 22 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में 3 और गढ़वा में 1 कोरोना की पुष्टि हुई।