हिंदपीढ़ी में मिला 3 व बेड़ो में 1 और कोरोना पॉजिटिव मरीज, राज्य में बढ़कर हुई संख्या 53

Joharlive Team

रांची। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन पर दिन बढ़ते जा रही है। गुरुवार को फिर 4 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना संक्रमित 3 मरीज हिंदपीढ़ी व 1 बेड़ो का रहने वाला है। इसके साथ ही झारखंड में कुल संक्रमितों की संख्‍या 53 हो गई है। इससे पूर्व भी बेड़ो में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला था। रिम्स के कोरोना वार्ड में पॉजिटिव युवक को लाया जायेगा। देखा जाये तो रांची में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्‍या अब 32 हो गई है।

किस-किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले  

31 मार्च : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी।

2 अप्रैल : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव।

5 अप्रैल : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी।

6 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी।

8 अप्रैल : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है। इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी।

9 अप्रैल : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

11 अप्रैल : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

12 अप्रैल : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई।

13 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई।

14 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये।

15 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया।

16 अप्रैल : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

17 अप्रैल : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई।

18 अप्रैल : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी। 

19 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई।

20 अप्रैल : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि।

 22 अप्रैल : रांची के हिंदपीढ़ी में 3 और गढ़वा में 1 कोरोना की पुष्टि हुई।