Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»अफगानिस्‍तान में इस्‍लामिक स्‍टेट पर अमेरिकी ड्रोन हमले में 3 बच्‍चों की मौत
    Uncategorized

    अफगानिस्‍तान में इस्‍लामिक स्‍टेट पर अमेरिकी ड्रोन हमले में 3 बच्‍चों की मौत

    Team JoharBy Team JoharAugust 30, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    काबुल. अफगानिस्‍तान में तालिबान के कब्‍जे के बाद से मची अफरातफरी के बीच आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट (ISIS) ने काबुल एयरपोर्ट पर विस्‍फोट करके कई लोगों की जान ले ली. इसके बाद अमेरिका ने उसके ठिकाने को निशाना बनाया. अब रविवार को अमेरिका ने आईएसआईएस के आत्‍मघाती आतंकी पर ड्रोन से हमला किया है. विदेशी समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक अमेरिका का कहना है कि आईएसआईएस का यह आत्‍मघाती आतंकी कार के जरिये काबुल एयरपोर्ट पर हमले की योजना बना रहा था. एक अफगान अधिकारी ने कहा है कि इस हमले में तीन बच्‍चों की भी मौत हुई है.

    एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि अमेरिकी ड्रोन हमले में एक कार को बम से उड़ाया गया है, जिसमें कई आत्‍मघाती हमलावरों के होने की बात की जा रही है. यह भी कहा जा रहा है कि ये हमलावर काबुल एयरपोर्ट पर हमला करने जा रहे थे. अमेरिका की ओर से आईएसआईएस पर यह दूसरी एयरस्‍ट्राइक है. गुरुवार को आईएसआईएस ने काबुल एयरपोर्ट पर हमला करके 13 अमेरिकी सैनिकों और कुछ अफगानी लोगों को मारा था.

    इस्लामिक स्टेट के सहयोगी संगठन आईएसआईएस-के द्वारा किए गए आत्मघाती हमले के बाद तालिबान ने हवाई क्षेत्र के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. उस आत्मघाती हमले में 180 से अधिक लोग मारे गए थे. ब्रिटेन ने शनिवार को अपनी निकासी उड़ानें समाप्त कर दीं. अमेरिका के सबसे लंबे युद्ध से सभी सैनिकों को वापस निकालने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा निर्धारित मंगलवार की समयसीमा से पहले, अमेरिकी सैन्य मालवाहक विमानों ने रविवार को हवाई अड्डे से उड़ान जारी रखी.

    सेना के प्रवक्‍ता अमेरिकी नौसेना के कैप्‍टन बिल अर्बन  का कहना है कि यह ड्रोन हमला आत्‍मरक्षा में था. हालांकि सेना अभी भी इस बात की जांच कर रही है कि क्‍या इस हमले में आम नागरिक मारे गए हैं या नहीं. लेकिन इसके सबूत नहीं दिख रहे हैं.

    International news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में जमीन विवाद में चली लाठियां, तीन महिला समेत 12 जख्मी
    Next Article सहरसा में मॉब लिंचिंग, भैंस चोरी के आरोप में लोगों ने दो युवकों को लाठी-डंडे से की पिटाई; एक की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पाकिस्तान : जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद के पास जोरदार धमाका, 16 की मौत; 50 से ज्यादा घायल

    September 18, 2026
    Uncategorized

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : PoK में हमजा बुरहान की गोली मारकर हत्या, पुलवामा हमले से था कनेक्शन

    May 21, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.