Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड के इन स्कूलों के 28,532 शिक्षकों को मिलेगा टैबलेट
    झारखंड

    झारखंड के इन स्कूलों के 28,532 शिक्षकों को मिलेगा टैबलेट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिक्षकों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाने वाले 28,532 शिक्षकों को जल्द ही टैबलेट दिए जाएंगे। सबसे ज्यादा टैबलेट रांची जिले के 2,438 शिक्षकों को मिलेंगे, जबकि सबसे कम लोहरदगा के 417 शिक्षकों को मिलेंगे। राज्य के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के एसपीडी शशि रंजन ने सोमवार को इसका एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी कर दिया।

    इस योजना के तहत सिबिन कार्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी टैबलेट की आपूर्ति करेगी और शिक्षकों के बीच वितरण करेगी। इसके साथ ही, कंपनी टैबलेट का एक साल तक रख-रखाव भी करेगी। सबसे पहले शिक्षकों की सूची तैयार होगी। इसमें पहले जिला और फिर प्रखंड स्तर पर शिक्षकों की सूची बनाई जाएगी। इस सूची को फाइनल करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधीक्षक करेंगे। वे सूची को अंतिम रूप देंगे और प्रखंडों को भेजेंगे। इसके बाद प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शिक्षकों को बुलाकर टैबलेट सौंपेंगे। यह टैबलेट पूरे झारखंड के 264 प्रखंडों में दिए जाएंगे।

    इस टैबलेट के माध्यम से शिक्षक अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे। शिक्षकों को खुद सिम कार्ड खरीदना होगा और उसे रिचार्ज कराना होगा। इसका खर्च विद्यालय विकास मद से वहन किया जाएगा। शिक्षक हर महीने 1GB इंटरनेट डेटा का उपयोग कर सकेंगे। टैबलेट की पूरी ज़िम्मेदारी शिक्षकों की होगी। अगर टैबलेट खो जाता है, टूट जाता है या चोरी हो जाता है तो इसकी भरपाई शिक्षक को करनी होगी। वहीं अगर टैबलेट खराब होता है तो कंपनी 8 दिनों के अंदर उसकी मरम्मत या बदलाव करेगी। शिक्षक टैबलेट घर ला सकते हैं, लेकिन इसे शहर से बाहर नहीं ले जा सकेंगे। टैबलेट पर सिर्फ पढ़ाई से जुड़े काम किए जा सकेंगे, गाने सुनना या अन्य चीजें देखना मना होगा।

    बात दें कि इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासी कल्याण हॉस्टलों के निर्माण कार्य की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि रांची और डाल्टनगंज में 2-2 हॉस्टल बनाए जाएंगे। इन हॉस्टलों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह काम तय समय पर पूरा किया जाए।

    Also Read: रांची के हटिया डैम से अज्ञात युवती का श’व बरामद

    Also Read: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, सरकार देने जा रही है ये बड़ी सौगात

    Also Read: रांची के दबंग रिटायर्ड DSP जानकी राम का निधन

    Also Read: ट्रंप के प्रेसिडेंट बनते ही WHO से बाहर हुआ अमेरिका, बाइडेन सरकार के 78 फैसले रद्द

    Also Read: रांची में मिला 50 लाख का अवैध विदेश शराब… जानें कहां

    Also Read: BCCL का क्लर्क घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    jharkhand Jharkhand Education Project Council literacy department Lohardaga primary schools ranchi school education Shashi Ranjan SOP SPD Standard Operating Procedure tablets Teachers एसओपी एसपीडी झारखंड झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद टैबलेट प्राथमिक विद्यालय रांची लोहरदगा शशि रंजन शिक्षक साक्षरता विभाग स्कूली शिक्षा स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचीख-चित्कार से दहल उठी हजारीबाग की यह घाटी
    Next Article शाह लगाएंगे संगम में डुबकी, PM मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के महाकुंभ दौरे का जानें शेड्यूल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026
    क्राइम

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फारूक अब्दुल्ला को कश्मीर पर बोलने का हक नहीं, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का पलटवार

    October 25, 2026
    Latest Posts

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026

    झारखंड : जामताड़ा में नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत पर बाबूलाल मरांडी ने उठाई CBI जांच की मांग

    October 25, 2026

    झारखंड : राजस्व कर्मी की संदिग्ध हत्या की SIT जांच की मांग, अर्जुन मुंडा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल

    October 25, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.