Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना महामारी से विश्व में 26,934 की मौत, 590,899 लोग संक्रमित
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना महामारी से विश्व में 26,934 की मौत, 590,899 लोग संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बीजिंग/ जेनेवा/ नयी दिल्ली। विश्व के अधिकतर देशों में फैल चुके कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ का प्रकोप थमने का नाम नहीं लेे रहा है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 26,934 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 590,899 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है और देश में अब तक इससे संक्रमितों की संख्या 834 हो गयी है जबकि इसके संक्रमण से अब तक कुल 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

    इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में 81,934 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और करीब 3,295 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है।

    पिछले 24 घंटे के दौरान इस बीमारी का सबसे बुरा प्रकोप इटली से सामने आया है। यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 9134 हो गयी है जबकि अबतक 86,498 मरीज संक्रमित हो चुके हैं।

    अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 100000 से अधिक हो गयी है। अमेरिका संक्रमितों के एक लाख के आंकड़े को पार करने वाला पहला देश है। यहां कोरोना वायरस से अब तक 1689 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 103,942 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    स्पेन में भी कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है और इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 4858 हो गयी है जो चीन से भी अधिक है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 64059 हो गयी है।

    खाड़ी देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,378 हो चुकी है जबकि 32,332 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। दक्षिण कोरिया में मृतकों की संख्या 139 पहुंच चुकी है जबकि 9,478 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपाेर्ट के अनुसार चीन के बाद इटली में इस जानलेवा वायरस ने व्यापक स्तर पर अपने पैर पसार लिये हैं और यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या चीन से करीब दोगुना हो चुकी है। विश्व के कुछ अन्य देशों में भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।

    #Online news #World news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत
    Next Article आज 28 मार्च का राशिफल : क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए

    Related Posts

    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला, सुमन सौरभ ने किया स्वीकार, हां मैंने सिर्फ 38 प्रश्नों को सही किया, 16 लाख रिश्वत देकर हुआ पास

    August 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंटरव्यू में मुझे 66 नंबर आए थे, मैं क्या सेटिंग कराउंगा, दूसरे ने मानहानि मुकदमा करने की बात कही

    August 14, 2026
    क्राइम

    पत्नी को बांझ कहना अपराध नहीं – इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026

    मोरहाबादी से हेमंत की दो टूक: युवाओं की मेहनत से खिलवाड़ नहीं, परीक्षा माफिया पर कसेगा शिकंजा

    August 15, 2026

    लाल किले से मोदी का संदेश: युवा, तकनीक और आत्मनिर्भरता से बनेगा विकसित भारत

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.