Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवसः रामचंद्र सिंह उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित, राज्यपाल ने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवसः रामचंद्र सिंह उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित, राज्यपाल ने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित झारखंड विधानसभा के 23वें स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप मे राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन मौजूद रहे. समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल का पौधा देकर स्वागत किया. राज्यपाल ने दो दिवसीय राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. इस दौरान उनके साथ स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन वा नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी मौजूद रहे.  स्थापना दिवस समारोह में अपने सम्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि यह हमारा दायित्व है कि हम सदन में ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभायें. उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि झारखंड के मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष दोनों युवा शक्ति के प्रतीक हैं. दोनों काफी ऊर्जावान हैं और दोनों बेहतर कार्य करेंगे. राज्यपाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं है. हमें लोगों की भलाई के लिए सोचना है. झारखंड विधानसभा को देश के अन्य विधानसभाओं से श्रेष्ठ बनने के लिए हमें दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करना होगा.

    रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक का सम्मान

    राज्यपाल ने इस दौरान मनिका विधायक रामचंद्र सिंह को उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया. वहीं विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मी संयुक्त सचिव मिथलेश कुमार मिश्र, अवर सचिव विष्णु पासवान, प्रशाखा पदाधिकारी निलेश कुमार सिंह व नियाज अहमद, वरीय सचिवालय सहायक तापस कुमार यादव और अनुसेवक माइकल लकड़ा को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने अपील की कि हम सब पक्ष और विपक्ष के लोग अपने अंतर्विरोधों को भूलकर देश और राज्य को विकसित करने का संकल्प लें.

    पक्ष और विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण – सीएम

    इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य का सबसे बड़ा पंचायत विधानसभा होता है. यहां सिर्फ आमजन ही नहीं बल्कि इस राज्य के जल, जंगल और जमीन के लिए भी महापंचायत लगती है.  यहां से नीतियां बनती हैं और आम लोगों के साथ-साथ जीव जंतुओं के लिए भी विचार विमर्श होता है. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी महत्ता क्या है. उन्होंने कहा कि इस महापंचायत में विधायकों की भूमिका अहम होती है. हजारों लाखों लोग आशा और उम्मीद के साथ अपना जनप्रतिनिधि भेजते हैं. हर हाल में लोकतंत्र की इस महापंचायत को टूटने और नुकसान से बचाना होगा.  इसकी जड़ों को और मजबूत करते हुए बाबा भीमराव अंबेडकर के संविधान, जिसको लेकर हम यहां तक आए हैं, उसको और आगे लेकर जाना है. मुख्यमंत्री ने कहा सही तरीके से महापंचायत में पंचायती हो, इसके लिए पक्ष और विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.

    ये रहे मौजूद 

    इस अवसर पर स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित सभी विधायकगण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे

    ये भी पढ़ें:कैबिनेट की बैठक में कुल 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

    23वें स्थापना दिवस आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड विधानसभा परिसर झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी न्यूज हेडलाइन मंत्री बादल पत्रलेख मंत्री सत्यानंद भोक्ता मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य समाचार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राज्यसभा सांसद महुआ माजी लेटेस्ट न्यूज लोकतंत्र संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम सिटी न्यूज स्थानीय खबर स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनहीं भरा होल्डिंग टैक्स तो निगम ने बुलाई बकायेदारों की बैठक
    Next Article धनबाद थाना में लगी आग, स्टोर में रखी सभी चीज जलकर खाक, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC प्रोटेस्ट: कितना राजनीतिक, कितना गैर-राजनीतिक?

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.