Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 18 हथियार किए पुलिस के हवाले
    देश

    21 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 18 हथियार किए पुलिस के हवाले

    Team JoharBy Team JoharOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments2 Mins Read64
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    माओवादियों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। यहां सक्रिय 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। जंगलवार कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सभी नक्सलियों का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को संविधान की प्रति भेंट की।

    आईजी सुंदरराज ने बताया कि पुलिस ने इस माह अपनी रणनीति बदली है। अब एनकाउंटर की बजाय समर्पण नीति को प्राथमिकता दी जा रही है। नक्सलियों को साफ संदेश दिया गया है कि अगर वे आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा, अन्यथा उन्हें सुरक्षा बलों की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

    इस नीति का असर भी देखने को मिल रहा है। इसी महीने 208 नक्सलियों ने 109 हथियारों के साथ जगदलपुर में आत्मसमर्पण किया था। इसके बाद कांकेर जिले के दो एरिया कमेटियों ने भी एक साथ सरेंडर किया, जिसमें 21 माओवादियों ने 18 हथियार पुलिस को सौंपे हैं।

    आईजी ने बताया कि एक समय था जब माओवादियों की पोलित ब्यूरो और सेंट्रल कमेटी में 45 सदस्य हुआ करते थे, लेकिन 2025 की शुरुआत में यह संख्या घटकर 18 रह गई। अब वर्ष के अंत तक केवल 6 से 7 शीर्ष नेता ही दक्षिण बस्तर के जंगलों में छिपे हुए हैं।

    उन्होंने दक्षिण बस्तर में छिपे माओवादियों से अपील की है कि वे भी आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट आएं। साथ ही चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो बस्तर में तैनात डीआरजी और सुरक्षा बल उनसे सख्ती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

     

    आईजी पी सुंदरराज कांकेर छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ समाचार जगदलपुर जंगलवार कॉलेज डीआरजी नक्सलवाद नक्सली सरेंडर पुलिस कार्रवाई बस्तर बस्तर ऑपरेशन माओवादी आत्मसमर्पण मुख्यधारा में वापसी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर रैली में राहुल गांधी का हमला, बोले- नीतीश कुमार को बीजेपी रिमोट से चलाती है
    Next Article रघुनाथपुर में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले – बिहार में वापस नहीं आने देंगे जंगलराज

    Related Posts

    आदिवासी

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026
    खेल-सिनेमा

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.