Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»2020 नया साल ही नहीं, युवाओं की भागीदारी का नया दशक : नरेंद्र मोदी
    जोहार ब्रेकिंग

    2020 नया साल ही नहीं, युवाओं की भागीदारी का नया दशक : नरेंद्र मोदी

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां कहा कि वर्ष 2020 केवल नया साल नहीं है बल्कि ऐसा नया दशक है, जो राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी को और अधिक मजबूत करेगा।

    बेलूर मठ में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बीते कई दशकों की चुनौतियों को स्वीकार किया और तकनीक के साथ कदमताल करने के नए रास्तों को सुदृढ़ किया। गंगा नदी के किनारे स्थित इस ऐतिहासिक बेलूर मठ में स्वामी जी की जयंती पर लोगों और संतों का जमावड़ा था। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन से पहले यहां रामकृष्ण मंदिर में पूजा की और भिक्षुओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बेलूर मठ आना, घर आने के जैसा है। पश्चिम बंगाल सरकार का आभारी हूं। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही प्रभुसेवा है। यह ज्ञान यहीं से मिला। रामकृष्ण मिशन हमेशा ही रास्ता दिखाता रहेगा।

    अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को लगता है, वो सोचते हैं कि अकेले मेरे करने के क्या होगा। मगर, हम कभी अकेले नहीं होते हैं, ईश्वर का रूप हमारे साथ हमेशा होता है। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं को याद करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद गुलामी के दौर में कहते थे कि अगर 100 ऊर्जावान युवा मुझे मिल जाएं, तो मैं भारत को बदल दूंगां। आज हमारे पास करोड़ों ऊर्जावान युवा हैं। दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी का खजाना भारत के पास है। देश के युवाओं से दुनिया को बहुत अपेक्षा है। ‌ मोदी ने कहा कि पांच साल पहले तक देश में स्वच्छता को लेकर युवाओं में निराशा थी लेकिन युवाओं ने इस काम को हाथ में लिया, स्वच्छता की मुहिम संभाली और आज परिवर्तन सामने दिख रहा है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि चार-पांच साल पहले डिजिटल पेमेंट नामुमकिन लगता था लेकिन युवाओं ने इसे साकार कर दिया। 2020 नया साल ही नहीं, बल्कि नया दशक भी है। संकल्पों को दशक के साथ जोड़कर समर्पण के साथ जुड़ना होगा। सरकार दशकों पुरानी चुनौतियों से निपटने की कोशिश कर रही है। युवा इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। युवा यानी चुनौतियों को चुनौती देने की शक्ति है।

    बेलूर मठ में संबोधन करने के बाद प्रधानमंत्री को कोलकाता के नेताजी इनडोर स्टेडियम जाना है। यहां कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहेंगे।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नोट छापने वाली मशीन, लैपटॉप, पेपर, इंक और प्रिंटर किया बरामद
    Next Article जम्मू-कश्मीर : पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धान के बाद खाली खेतों में दाल उत्पादन: बंगाल को 290 करोड़, छत्तीसगढ़ को 181 करोड़, बिहार को 114 करोड़ और झारखंड को मात्र 58 करोड़

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वेतन नहीं मिला तो आत्मदाह करेंगे’, पलामू में आउटसोर्सिंग कर्मियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को दिया अल्टीमेटम

    September 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.