Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हावड़ा-मुंबई मेल हुई बेपटरी, 2 की मौ’त, रेस्क्यू का काम जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    हावड़ा-मुंबई मेल हुई बेपटरी, 2 की मौ’त, रेस्क्यू का काम जारी

    Team JoharBy Team JoharJuly 30, 2024Updated:July 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां प्रखंड के पोटोबेड़ा में 30 जुलाई को सुबह 3:45 बजे ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. हादसे में बॉम्बे हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी की टक्कर हुई है. जिससे दर्जनों बोगियां बेपटरी हो गई है. वहीं 2 लोगों की मौत हो गई है. घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है. वहीं रेस्क्यू का काम जारी है.

    दक्षिण पूर्व रेलवे के सीपीआरओ ओम प्रकाश चारण ने बताया कि इस दुर्घटना में हावड़ा मुंबई मेल के 18 कोच पटरी से नीचे उतर गए जिनमें से 16 कोच यात्रियों की है. उन्होंने बताया इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हुए हैं जिनमें से एक की स्थिति गंभीर है. रेलवे सूत्रों ने बताया कि राहत और बचाव के लिए पटना से एनडीआरएफ की टीम भेजी गई है. सूत्रों ने बताया कि राजखरसवां पश्चिम आउटर और बाराबंबू के बीच एक मालगाड़ी पहले डिरेल हुई थी और जिसके कारण वैगन ट्रैक पर ही था. तभी हावड़ा-मुंबई मेल दूसरी ट्रैक से आ रही थी और उन वैगन्स से टकराकर इसके डिब्बे भी पटरी से उतर गई. इस दुर्घटना के ट्रेन के यात्रियों को बसों के जरिये दूसरे नजदीकी रेलवे स्टेशन भेजा गया है. इस मार्ग पर चलने वाली 22861 हावडा-कांटाबाजी एक्सप्रेस, 08015/18019 खड़कपुर-धनबाद एक्सप्रेस, 12021/12022 हावड़ा बारबिल एक्सप्रेस को रद्द करना पड़ा है जबकि कुछ ट्रेन को बीच में रोकना पड़ा है.

    2 की मौत टक्कर ट्रेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीईओ ने की बैठक, विधानसभा चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
    Next Article मुंबई हावड़ा मेल दुर्घटना के बाद रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.