Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jul, 2025 ♦ 2:51 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»उत्तर प्रदेश : विंध्याचल में यात्रियों से भरी नाव गंगा में पलटी, 18 लोग बचाए गए
    देश

    उत्तर प्रदेश : विंध्याचल में यात्रियों से भरी नाव गंगा में पलटी, 18 लोग बचाए गए

    Team JoharBy Team JoharJanuary 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिला स्थित विंध्याचल के राम गया घाट पर मंगलवार को यात्रियों से भरी नाव गंगा में डूब गई। नाव में महिलाएं और पुरुष सवार थे। हलांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे स्टीमर की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

    विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के राम गया घाट के आसपास रहने वाले लोग गंगा पार मटर के खेत में मजदूरी करने के लिए जाते हैं। मंगलवार को चार नाव से सभी गंगा पार जा रहे थे। इसमें तीन बड़ी नावों पर सवार होकर सभी लोग गंगा के उस पार पहुंच गए लेकिन छोटी नाव में सवार 18 लोगों की नाव बीच गंगा में पलट गई।

    विंध्याचल कोतवाली के एसआई के.एन. मौर्या ने बताया कि विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत शिवपुर रामगया घाट पर कुल 18 पुरूष, महिला एवं बालिकाएं नाव में सवार होकर मटर की फली तोड़ने के लिए चील्ह क्षेत्र में जा रही थी कि अचानक नाव पलट गयी। नाव में सवार सभी को सकुशल बचा लिया गया है। पानी में गिरने के कारण थोड़ी बहुत ठंड लग सकती है। इसी कारण सभी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    नाव पलटने पर उसमें सवार एक पुरुष और महिला व लड़कियां डूबने लगीं। नाव डूबते देख वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर सूचना दी। मौके पर मल्लाह और पुलिस भी पहुंच गई। मल्लाहों न पुलिस की मदद से सभी 18 लोगों को गंगा से बाहर निकाल लिया।

    नाव डूबने की हुई घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

    नाव डूबने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जैसे-जैसे लोगों को पानी से बाहर निकाला गया, उनको जिला अस्पताल भेजने में लग गई। सभी लोग बचा लिए गए, उनको विंध्याचल स्वास्थ्य केंद व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नाव सवार लोग विंध्याचल के ही थे। इसी दौरान वहां पर गोताखोरों को लगाया गया। वाराणसी से तत्काल एनडीआरएफ की टीमों को भी मिर्जापुर बुलाया गया। वहीं जानकारी होने के बाद मौके पर जिलाधिकारी मिर्जापुर व पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस बल के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

    Latest news National news Online news Up news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में दलित युवती के साथ दुष्कर्म-हत्या के आरोप में 3 के खिलाफ मामला दर्ज
    Next Article एनएसयूआई ने एचईसी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट महाप्रबंधक का किया घेराव

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    अंतरिक्ष से सकुशल वापस लौटे शुभांशु शुक्ला… देखें वीडियो

    July 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    थैले में सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, बोला- डॉक्टर साहब इसी ने मुझे काटा है… देखें VIDEO

    July 15, 2025
    देश

    चीन दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

    July 15, 2025
    Latest Posts

    IPS इंद्रजीत महथा की बढ़ी जिम्मेदारी

    July 15, 2025

    5 IPS और दो DSP सहित 40 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को मिलेंगे पदक

    July 15, 2025

    पत्नी का ब्लेड से गला रेत नाले में फेंक दी लाश, पुलिस ने दबोचा

    July 15, 2025

    महिलाओं के गले से चेन झपटने वाला धराया, गलाया हुआ सोना जब्त

    July 15, 2025

    रांची DC ने अधिकारियों और कर्मियों को बांटा हेल्थ कार्ड

    July 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.