Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Apr, 2026 ♦ 8:48 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»शादी के 15 दिन बाद शगुन में मिले पैसों से दी सुपारी, प्रेमी से करवाई पति की ह’त्या… 
    क्राइम

    शादी के 15 दिन बाद शगुन में मिले पैसों से दी सुपारी, प्रेमी से करवाई पति की ह’त्या… 

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2025Updated:March 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शादी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : उत्तर प्रदेश के औरैया में एक महिला ने अपनी शादी के महज 15 दिन बाद ही अपने पति की हत्या करवा दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और एक सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, दिलीप कुमार नाम का एक हाइड्रा चालक 19 मार्च को औरैया के एक खेत में खून से लथपथ मिला था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 21 मार्च को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    पुलिस जांच में पता चला कि दिलीप की हत्या की साजिश उसकी पत्नी प्रगति ने ही रची थी। प्रगति का किसी और युवक से प्रेम संबंध था। जब उसके घरवालों को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने उसकी शादी उसकी बड़ी बहन के देवर दिलीप से करा दी। प्रगति इस शादी से खुश नहीं थी और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिलीप को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने अपने प्रेमी अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव के साथ मिलकर दो लाख रुपये में भाड़े के शूटरों को सुपारी दी। उसने शादी में शगुन और अन्य रस्मों के दौरान मिले एक लाख रुपये शूटरों को एडवांस में दे दिए।

    हत्या की वारदात 19 मार्च को जब दिलीप कन्नौज के उमर्दा के पास शाह नगर से हाइड्रा लेकर लौट रहा था, तभी पलिया गांव के समीप शूटरों ने उस पर हमला किया। उन्होंने दिलीप के साथ मारपीट की और फिर उसके सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। इसके बाद वे उसे गेहूं के खेत में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

    एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि दिलीप को गोली किसने मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पत्नी शादी से नाखुश थी और उसने ही प्रेमी के साथ मिल कर हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

    Also Read : कैबिनेट की बैठक समाप्त, मनिका की तत्कालीन BDO साधना जयपुरिया बर्खास्त

    उत्तर प्रदेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकैबिनेट की बैठक समाप्त, मनिका की तत्कालीन BDO साधना जयपुरिया बर्खास्त
    Next Article झारखंड में IPS का तबादला, पंकज कंबोज बने पुलिस हाउसिंग के निदेशक

    Related Posts

    क्राइम

    भार्गव सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश, ज़मीन विवाद में ली गई थी जान

    April 22, 2026
    कोर्ट की खबरें

    सुप्रीम कोर्ट की ममता सरकार को खरी-खरी: न्यायिक अधिकारियों के घेराव को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा

    April 22, 2026
    टेक्नोलॉजी

     RBI ने बदले UPI ऑटो-डेबिट नियम: ₹15,000 से ज्यादा पेमेंट पर अब OTP जरूरी

    April 22, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, सम्मान शिविर आयोजित करने की मांग

    April 22, 2026

    पृथ्वी दिवस पर मुरहू में जागरूकता अभियान, छात्राओं को सुरक्षा व पर्यावरण संरक्षण की दी जानकारी

    April 22, 2026

     बिहार में सड़कों-पुलों का काम तय समय में पूरा होगा, विभाग ने दिए सख्त निर्देश

    April 22, 2026

    रांची में स्वदेशी और कला का महाकुंभ: ‘सांसद सांस्कृतिक महोत्सव’ में 150 नि:शुल्क स्टॉल का मौका, 1 मई से होगा आगाज़

    April 22, 2026

    जनगणना से लेकर मुखिया सम्मेलन तक, डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने दी अफसरों को सख्त हिदायत

    April 22, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.