Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»14 वर्षीय नाबालिग युवक का अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या, IPL साट्टेबाजी में हत्या की आशंका
    झारखंड

    14 वर्षीय नाबालिग युवक का अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या, IPL साट्टेबाजी में हत्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharSeptember 24, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: महुदा रेलवे कॉलोनी के रहनेवाले रेलवे ठेकेदार विंध्याचल यादव के 14 साल के बेटे हर्षित कुमार यादव की अपहरण के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई. हर्षित का शव बाघमारा के जमुनिया कोलियरी के ओबी डंप में पत्थर से दबा बरामद किया गया है. पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों की उम्र 15 से 16 वर्ष बताई जा रही है. आईपीएल साट्टेबाजी में हर्षित की हत्या की जाने की बात सामने आई है.

    बता दें कि 14 साल का हर्षित डीएवी महुदा में 8वीं क्लास का छात्र था. 21 सितंबर को करीब पौने नौ बजे वह घर से निकला था. हर्षित के पिता विंध्याचल के मुताबिक उसके साथी बलवंत प्रसाद और नीतीश प्रसाद अपनी बाइक से लेकर निकले थे. घर से निकलने के बाद वह वापस नहीं लौटा. शुक्रवार को महुदा थाने में हर्षित को लेकर अपहरण की शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महज 6 से 7 घन्टे बाद मामले का उद्भेदन कर दिया. पुलिस ने बाघमारा के जमुनिया कोलियरी ओबी डंप के पत्थरों के बीच से हर्षित के शव को बरामद किया है. शव देखकर प्रतीत होता है कि गमछे से गला दबाकर किशोर की हत्या की गई है.

    पिता के मुताबिक आईपीएल साट्टेबाजी में हर्षित की हत्या की गई है. बलवंत से हर्षित ने 40 हजार रुपये लिए थे, पैसे के लिए बलवंत, हर्षित के ऊपर दबाव बना रहा था. पिता के मुताबिक पैसे के लिए हर्षित की हत्या की गई है. इधर जानकारी मिली है कि बलवंत महुदा डीएवी में ही पढ़ाई करता था, उसके आचरण को देखते हुए उसे स्कूल से निष्कासित कर दिया गया था. वर्तमान में वह सिनीडीह के एक निजी स्कूल में 10वीं क्लास में है. बलवंत बाघमारा का रहनेवाला है, जबकि नीतीश सोनारडीह का रहनेवाला है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाइल्ड सेक्सुअल पोर्नोग्राफी के मामले में इंटरपोल के इनपुट के बाद सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 20 राज्यों में 56 जगहों पर चल रही छापेमारी
    Next Article एटीएस एक्शन में, भारत-साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच से पूर्व स्टेडियम में हुआ मॉक ड्रिल

    Related Posts

    क्राइम

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026
    क्राइम

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026
    Latest Posts

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड पर बवाल, भाजपा का जमशेदपुर बंद का ऐलान

    July 1, 2026

    बिना किसी विरोध के कैसे तय हुआ रातु गढ़ के विरासत का वारिस, कोर्ट ने किसे सौंपी चाबी?

    July 1, 2026

    ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    July 1, 2026

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    July 1, 2026

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.