Bokaro : बोकारो इस्पात संयंत्र में एक साथ 14 अधिकारियों का अंतर-विभागीय तबादला किया गया है। SAIL प्रबंधन ने महाप्रबंधक (GM) से लेकर उप प्रबंधक स्तर तक के अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश में साफ कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल अपने मौजूदा विभाग से नए विभाग में योगदान दें। प्रबंधन का कहना है कि नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और विभागीय कामकाज को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
क्यों किया गया तबादला?
बताया जा रहा है कि प्लांट में कई अहम प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। ऐसे में अनुभवी अधिकारियों को प्रोजेक्ट एरिया में तैनात कर काम की रफ्तार तेज करने की तैयारी है। प्रबंधन चाहता है कि नई परियोजनाएं तय समय सीमा में जमीन पर उतरें और उत्पादन प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
महाप्रबंधक (GM) स्तर पर बदलाव
सीआरएम-3 के जीएम बीएन त्रिपाठी → प्रोजेक्ट मिल्स जोन एरिया
जल प्रबंधन विभाग के जीएम अपूर्वा विश्वास → प्रोजेक्ट यूटिलिटी एरिया
ब्लास्ट फर्नेस के जीएम मनस सरकार → प्रोजेक्ट ब्लास्ट फर्नेस एरिया
सिन्टर प्लांट के जीएम अंशुमली → प्रोजेक्ट सिन्टर प्लांट एरिया
DGM और AGM स्तर पर फेरबदल
उप महाप्रबंधक (DGM)
एसएमएस न्यू के डीजीएम विजय कुमार → एमआरडी विभाग
सहायक महाप्रबंधक (AGM)
एमआरडी के एजीएम प्रशांत प्रभाकर → एसएमएस न्यू
एसएमएस न्यू के एजीएम बसंत कुमार नायक → सीआरएम-3
आरएमपी के एजीएम अनुराग → तकनीकी सेल
सीनियर मैनेजर स्तर पर बदलाव
शॉप एंड फाउंड्री के नितिन सक्सेना → आरएमपी
सीआरएम-3 के अरविंद कुमार → आई एंड ए
एसएमएस-2 सीसीएस के विनोद कुमार → एसएमएस न्यू
एसएमएस न्यू के संतोष कुमार → एसएमएस-2 सीसीएस
ठेका प्रकोष्ठ संकार्य के शुभम वर्मा → कार्मिक प्रशासन (सीजीएम सर्विसेज सचिवालय)
उप प्रबंधक स्तर
सी एंड आईटी विभाग के आरके पाण्डेय → ठेका प्रकोष्ठ संकार्य विभाग
नए वित्तीय वर्ष से पहले बड़ी तैयारी
प्रबंधन का यह कदम नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत से ठीक पहले उठाया गया है। संकेत साफ हैं कि SAIL बोकारो प्लांट में चल रही और आने वाली परियोजनाओं को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहता। अब देखना होगा कि इन तबादलों के बाद प्लांट की कार्यप्रणाली और प्रोजेक्ट की रफ्तार में कितना बदलाव आता है।
Also Read : झारखंड में मौसम का डबल रोल, सुबह ठंड-कोहरा, तो दोपहर में धूप की तपिश

