Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 Jul, 2025 ♦ 12:06 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»विदेश»नेपाल में बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 16 घायल
    विदेश

    नेपाल में बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 16 घायल

    Team JoharBy Team JoharDecember 15, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    काठमांडू। नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में रविवार को एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए।
    जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता गणेश खनाल ने बताया,“ बारह यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।”
    पुलिस के अनुसार प्रांत 3 में स्थित जिले के सुनकोशी ग्रामीण नगर पालिका क्षेत्र में बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे जा गिरी। बस लोकप्रिय धार्मिक और पर्यटन स्थल डोलखा के कलिनचौक से राजधानी काठमांडू के की ओर जा रही थी कि रास्ते में यह हादसा हो गया।
    श्री खनाल ने कहा,“अनुमान है कि बस में कम से कम 32 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया जबकि बस सहायक गंभीर रूप से घायल है।”
    घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को काठमांडू ले जाया गया है। मृतकों की पहचान नहीं की जा सकी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
    खराब सड़कों और सार्वजनिक वाहनों की दयनीय स्थिति के कारण नेपाल में हाल के वर्षों में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, पिछले 10 वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में 22,000 से अधिक लोगों ने जान गंवाई।

    #Crime news #latest hindi news #Online news Accident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्वोत्तर हिंसा: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच स्थिति सामान्य, कर्फ्यू में ढील, अब तक 5 की मौत
    Next Article झारखंड महिला आयोग के अध्यक्ष को औकात बताने की बात कहकर सरयू राय ने देश के कई महिलाओं का अपमान किया है : कल्याणी शरण

    Related Posts

    देश

    Jio की केयरएक्सपर्ट और टेलीकॉम इजिप्ट मिलकर लॉन्च करेंगे नया हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म

    July 9, 2025
    विदेश

    अमेरिका ने दवाओं पर 200% और तांबे पर 50% टैरिफ लगाने का किया एलान

    July 9, 2025
    विदेश

    अमेरिका ने लगाया 40% तक का टैरिफ, कई देशों को भेजा सख्त संदेश

    July 8, 2025
    Latest Posts

    CDAC भर्ती 2025 : 280 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें अप्लाई

    July 10, 2025

    रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक शुरू , CM ने अमित शाह को किया सम्मानित

    July 10, 2025

    ‘मंईयां’ में बड़ा झोलझाल, दूसरे राज्यों की महिलाओं ने भी उठाया फायदा

    July 10, 2025

    पहाड़ी मंदिर में जलाभिषेक अरघा के माध्यम से ही होगा, SDO ने दिए सख्त निर्देश

    July 10, 2025

    ड्यूटी के दौरान बिना यूनिफॉर्म और नेम प्लेट के दिखे पुलिसकर्मी तो होगी कार्रवाई

    July 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.