10 आईपीएस 7 डीएसपी समेत 125 पुलिसकर्मियों को मिलेगा इंटरनल सिक्युरिटी सर्विस मेडल

रांची। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में अभियान एवं विधि व्यवस्था ड्यूटी हेतु 2 वर्ष की सतत सेवा में उत्कृष्ट, कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इससे संबंधित अधिसूचना गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई है। इसमें झारखंड कैडर के 10 आईपीएस, 7 डीएसपी समेत 125 पुलिसकर्मियों को यह पदक मिलेगा। जिसमें आईपीएस में पंकज कंबोज आईजी दक्षिणी छोटानागपुर क्षेत्र, अन्ननेपु विज्यालष्मी, एम तमिलवानं, इंद्रजीत महथा, सुरेंद्र कुमार झा, वाई एस रमेश, एम अर्शी, प्रशांत आनंद, आशुतोष शेखर, के विजय शंकर शामिल है। वहीं, डीएसपी में रतिभान सिंह, शंभू सिंह, राजकुमार मेहता, अनुदीप सिंह, दीपक कुमार पांडेय, आशीष कुमार महली और प्रकाश सोय शामिल है। इधर, पुलिसकर्मियों की सूची लिस्ट में देखें…