Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पिकनिक के लिए जा रहे छात्रों से भरी गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, 12 घायल
    झारखंड

    पिकनिक के लिए जा रहे छात्रों से भरी गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, 12 घायल

    Team JoharBy Team JoharNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए. यह घटना कटकमसांडी हजारीबाग मार्ग पर लखनु छलटा मोड़ के पास घटी, जहां एक सवारी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि गाड़ी में 28 छात्र-छात्राएं सवार थे, जो हजारीबाग शहर के मटवारी स्थित एक कोचिंग संस्थान से चतरा जिले के तमासिन जलप्रपात पिकनिक स्थल पर जा रहे थे. मोड़ पर गाड़ी के ड्राइवर ने संतुलन खो दिया, और गाड़ी सीधे सड़क के नीचे गिर गई. हादसे में गाड़ी में सवार रवि रंजन ठाकुर नामक छात्र ने कूदकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वह पत्थर से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

    गाड़ी में सवार अन्य 11 छात्रों को भी चोटें आई हैं. सभी घायलों को तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों के अनुसार, गाड़ी तेज रफ्तार से चल रही थी, जिससे ड्राइवर संतुलन खो बैठा. वहीं, ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी में अत्यधिक भीड़ थी, क्योंकि एक-एक सीट पर 5 से 6 छात्र बैठे हुए थे. उसने कई बार छात्रों को सीट बदलने के लिए कहा था, लेकिन वे नहीं माने. तेज और घुमावदार मोड़ के कारण ड्राइवर ने स्टेरिंग घुमा नहीं पाया, जिससे गाड़ी सड़क से नीचे गिर गई.

     

     

     

    Chatra falling into the ditch Hazaribagh injured Katkamsandi losing balance Matwari Coaching Institute passenger vehicle Picnic Ravi Ranjan Thakur Road Accident seriously students Tamasin Falls vehicle driver इलाज कटकमसांडी खाई में गिरना गंभीर रूप से घायल गाड़ी की भीड़ गाड़ी ड्राइवर घायल घुमावदार मोड़ चतरा छात्र-छात्राएं तमासिन जलप्रपात तेज रफ्तार पिकनिक पुलिस मटवारी कोचिंग संस्थान रवि रंजन ठाकुर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज सड़क से नीचे गिरना सड़क हादसा संतुलन खोना सवारी गाड़ी हजारीबाग हादसे की जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNSG ने रांची में नक्सल विरोधी जंगल अभ्यास किया
    Next Article बंगाल सरकार द्वारा झारखंड में आलू रोकने पर बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन से कहा- तत्काल सुलझाएं

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026
    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : देवघर में रांगा मोड़ पर रौशन यादव की गोली मारकर हत्या, बिहार का रहने वाला है मृतक

    October 20, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 10 : जिसके नाम से कांपे ओझा-गुणी, वही बनीं प्रताड़ित औरतों की ढाल: डायन कुप्रथा की कमर तोड़ने वाली पद्मश्री छूटनी महतो का संघर्ष

    October 20, 2026

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.