Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»116 देश कोरोना वायरस की चपेट में, 7426 लोगों की मौत,184000 संक्रमित
    जोहार ब्रेकिंग

    116 देश कोरोना वायरस की चपेट में, 7426 लोगों की मौत,184000 संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2020No Comments5 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoahrLive Desk

    बीजिंग/जेनेवा/नयी दिल्ली। चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान से शुरू हुए जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में विश्व के 116 देश आ चुके हैं और इससे संक्रमित 7426 लोगों की मौत हो गयी है जबकि अब तक करीब 179112 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे फैल रहा है और अब तक 137 लोगों में इसकी पुष्टि हो चुकी है जबकि तीन लोगों की मौत हो चुकी है। देश की वाणज्यिक नगरी मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गयी।

    मृतक हाल में दुबई से लौटा था। उसे पहले हिंदुजा अस्पताल में उपचार के लिए बाद में भर्ती कराया गया था। बाद में उसका कस्तूरबा अस्पताल में इलाज चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृतक की पत्नी और पुत्र भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इससे पहले कोरोना वायरस से संक्रमित वृद्ध महिला की दिल्ली में तथा एक अन्य मौत कर्नाटक में हुई है। देश में महाराष्ट्र में सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमित लोग हैं जहां कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 40 पर पहुंच चुकी है ।

    कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन अभी भी इससे सबसे अधिक प्रभावित चीन के लोग ही हैं। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।

    वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की आशंका है और इस वायरस से संक्रमित होने के कारण चीन में कोरोना से अब तक 3233 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 81116 लोग इससे संक्रमित हुए हैं जिनमें से 61,644 से अधिक मरीजों काे ठीक कर अस्पतालों और अन्य स्थानों से छुट्टी दे दी गयी है।

    विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपाेर्ट के अनुसार चीन के बाद इटली में यह जानलेवा वायरस पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका हैं। इटली में कोरोना वायरस के कारण अब तक 2503 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 27980 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इटली में पिछले 24 घंटों दिनों के दौरान 349 लोगों की मौत हुई है।

    खाड़ी देश ईरान में भी कोरोना वायरस का कहर जारी है। ईरान में इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 853 हो चुकी है जबकि 14,991 लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।

    इटली और ईरान के साथ स्पेन में भी कोरोना वायरस ने अपना कहर बरपाया है। स्पेन में कोरोना से अबतक 342 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 9,942 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    दक्षिण कोरिया में भी कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है। दक्षिण कोरिया में काेरोना से अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 8320 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    चीनी नागरिकों की अच्छी-खासी संख्या वाले देश अमेरिका में भी यह बीमारी व्यापक रूप से फैल चुकी है। अमेरिका में कोरोना वायरस से अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 5,894 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

    अमेरिका ने शुक्रवार को कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया। इससे अमेरिका के प्रांतों और अन्य क्षेत्रों में कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए संघीय कोष से सरकार को 50 अरब डॉलर की राशि मिलेगी। इससे पहले अमेरिका के न्यूयाॅर्क, वाशिंगटन, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा समेत आठ प्रांतों में कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा कर दी गयी थी।

    फ्रांस भी इसकी गंभीर चपेट में है, जहां अब तक 148 लोगों की वायरस से मौत हो चुकी है जबकि 6,633 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। ब्रिटेन में कोरोना से अब तक 55, जापान मेें 28, नीदरलैंड में 24, स्विट्जरलैंड में 19, जर्मनी में 17, फिलीपींस में 12, इराक में 11, स्वीडन, क्रूज शिप (डायमंड प्रिंस) और सैन मैरीनो में सात-सात, इंडोनेशिया में पांच, हांगकांग और ग्रीस में चार-चार, ऑस्ट्रेलिया, अजरबैजान और लेबनान में तीन-तीन, अल्जीरिया, मिस्र और पोलैंड में दो -दो तथा अर्जेंटीना, थाइलैंड, ऑस्ट्रिया, बुल्गारिया, सूडान, स्वीडन, गुयाना, नार्वे, यूक्रेन, मोरक्को, कनाडा, आयरलैंड, पनामा,अल्बाना, लक्जमबर्ग और ताइवान मेें एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

    पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस का असर अधिक है। वहां अब तक 182 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि बंगलादेश में अभीतक आठ लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है। श्रीलंका में अब तक 28 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। नेपाल में अभी तक केवल एक रोगी का पता चला था जिसके ठीक होने के बाद उसे छुट्टी भी दे दी गयी है।

    घातक कोरोना वायरस के प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने इस संक्रमण की रोकथाम के लिए एक करोड़ 50 लाख अमेरिकी डाॅलर की सहायता की पेशकश की है। इस निधि का इस्तेमाल विशेष रूप से कमजोर स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली वाले देशों में किया जाएगा। डब्ल्यूएचओ ने कोरोनो वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए 67 करोड़ 50 लाख डॉलर जुटाने का आह्वान किया है।

    गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है।

    पूरे विश्व में कोरोना के संक्रमण से प्रभावित लोगों में से अब तक 75 हजार से अधिक लोगों को इससे मुक्ति दिलायी जा चुकी है। वर्तमान में संक्रमित लोगों की कुल संख्या आधिकारिक रिपोर्टों से काफी अधिक होने की संभावना है। एक महामारी विज्ञानी ने भविष्यवाणी की है कि दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी अंततः प्रभावित हो सकती है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजस्थान : भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
    Next Article कोरोना वायरस को लेकर रांची नगर निगम अलर्ट, कर्मचारियों के बीच बांटा मास्क और सैनिटाइजर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    क्राइम

    एनआईए की बड़ी कार्रवाई: पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर को दहलाने की साजिश में JMB के ऑफशूट से जुड़े 13 आरोपी गिरफ्तार

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कल्पना सोरेन आपत्तिजनक पोस्ट मामला: आरोपी साहदेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, एक साल से था जेल में

    September 29, 2026
    Latest Posts

    आपको चारों तरफ से घेर लिया गया है…और बीच समंदर में पांच पाकिस्तानियों को इंडियन कोस्ट गार्ड ने धर दबोचा, 3000 करोड़ के ड्रग्स किए जब्त

    September 30, 2026

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026

    झारखंड पुलिसकर्मियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन और बकाया लाभ, DGP ने 15 दिनों में काम पूरा करने का दिया आदेश

    September 29, 2026

    झारखंड पुलिस के जवानों का शानदार प्रदर्शन, बॉडी बिल्डिंग में दो जवानों ने जीते पदक

    September 29, 2026

    मांदर को मिल चुका है सम्मान, अब करनी शॉल, महुआ और धुस्का को जीआई टैग मिलने की आस

    September 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.