Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 9:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार में बाढ़ का कहर, 10 जिले बाढ़ से प्रभावित, रेल और सड़क मार्ग अवरुद्ध
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में बाढ़ का कहर, 10 जिले बाढ़ से प्रभावित, रेल और सड़क मार्ग अवरुद्ध

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2020Updated:July 25, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    पटना। बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बाद राज्य की प्रमुख नदियों में आई बाढ़ अब कहर ढाने लगी है। बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों में रेल और सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इस बीच, राज्य के तटबंधों के टूट जाने के बाद बाढ़ का पानी नए क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है। इधर, नदियां अभी भी कई क्षेत्रों में लाल निशान के ऊपर बह रही हैं। गोपालगंज के बरौली स्थित देवापुर में सेलुइस गेट के पास पानी के दबाव के कारण सारण तटबंध टूट गया है। इससे गंडक नदी का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 की तरफ तेजी से फैल रहा है। मांझागढ़ प्रखंड के पुरैना में भी सारण तटबंध टूट गया है, जिस कारण एक बड़ी आबादी बाढ़ से घिर गई है।

    इधर, गंडक के पानी के दबाव से पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में चंपारण तटबंध टूटने से लोग आशंकित हैं। दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर पानी आ गया है। इस कारण रेल परिचालन बंद कर दिया गया है।

    गोपालगंज के जिलाधिकारी अरशद अजीज ने बताया कि सारण तटबंध में मरम्मत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने माना कि बाढ़ का पानी नए क्षेत्रों में बढ़ रहा है। इन क्षेत्रों में भी राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया गया है।

    इधर, बाढ़ प्रभावित समस्तीपुर और दरभंगा के बीच एक रेल पुल के समीप बाढ़ का पानी पहुंचने के बाद इस मार्ग पर रेल का परिचालन रोक दिया गया है।

    पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हायाघाट के समीप पुल संख्या 16 के समीप से बाढ़ का पानी गुजर रहा है, जिस कारण दरभंगा-समस्तीपुर रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन सुबह करीब सात बजे से रोक दिया गया है।

    जल संसाधन विभाग के मुताबिक, हायाघाट में रेलवे पुल के गाडर और रेलवे ट्रैक पर पानी का दवाब बुरी तरह से बढ़ा हुआ है।

    जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि कोसी का जलस्तर वीरपुर बैराज के पास शुक्रवार को सुबह आठ बजे 1.67 लाख क्यूसेक बना हुआ है। गंडक नदी का जलस्राव वाल्मीकिनगर बराज के पास स्थिर बना हुआ है। सुबह छह बजे बराज के पास गंडक का जलस्राव 2.36 लाख क्यूसेक था जो आठ बजे सुबह भी बना हुआ था।

    राज्य की करीब सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बागमती, बूढ़ी गंडक, कमला बलान, महानंदा, घाघरा कई क्षेत्रों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

    इस बीच, बाढ़ प्रभवित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने बताया कि नदियों के बढ़े जलस्तर से बिहार के 10 जिलों के कुल 64 प्रखंडों की 426 पंचायतें प्रभावित हुई हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में 28 राहत शिविर चलाए जा रहे हैं, जिसमें 13,877 लोग रह रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए 192 कम्युनिटी किचेन चलाए जा रहे हैं। बाढ़ से अब तक 7.65 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि एनडीआएफ और एसडीआरएफ की 21 टीमें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगाए गए हैं।

    10 districts affected Bihar flood havoc floods hindi news patna news rail and roadways blocked
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोवैक्सीन मानव परीक्षण, एम्स दिल्ली में दी गयी पहली डोज
    Next Article मरकज मामले में 46 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मुकदमा 10 अगस्त से शुरू होगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    पोस्ट ऑफिस के बड़ा बाबू की संदिग्ध मौ’त, भाई ने लगाया ह’त्या का आरोप

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.