Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 5:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मरकज मामले में 46 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मुकदमा 10 अगस्त से शुरू होगा
    देश

    मरकज मामले में 46 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मुकदमा 10 अगस्त से शुरू होगा

    Team JoharBy Team JoharJuly 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत 10 अगस्त से तबलीगी जमात मरकज मामले में 46 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मुकदमा चलाएगी। अदालत द्वारा मामले से जुड़े सभी विदेशी नागरिकों की ‘प्ली बारगेनिंग’ प्रक्रिया को पूरा किए जाने के बाद यह कदम उठाया जा रहा है।

    विदेशी नागरिकों के पैरोकार वकीलों आशिमा मंडला, फहीम खान और अहमद खान ने कहा कि 46 आरोपियों ने मामले में मुकदमे का दावा किया है।

    इससे पहले, मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अर्चना बेनीवाल ने 40 इंडोनेशियाई, 12 किर्गिस्तान की महिलाओं, और एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक को ‘प्ली बारगेनिंग’ प्रक्रिया के तहत 5,000 रुपये का जुमार्ना भरने के बाद रिहाई की अनुमति दी।

    अभियुक्त और अभियोजन पक्ष के बीच प्ली बारगेन एक प्री-ट्रायल करार होता है, जहां अभियुक्त पक्ष अभियोजन पक्ष द्वारा कुछ रियायतों के बदले में दोषी होना स्वीकार कर लेता है।

    दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामले के संबंध में 900 से अधिक विदेशी नागरिकों को नामजद किया है। तब्लीगी जमात प्रमुख मौलाना साद कांधलवी और अन्य के खिलाफ 31 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता, महामारी रोग अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधात्मक आदेशों के उल्लंघन के भी आरोप लगाए गए हैं।

    hindi news markaz case news in hindi starting 10 august trial against 46 foreign nationals
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में बाढ़ का कहर, 10 जिले बाढ़ से प्रभावित, रेल और सड़क मार्ग अवरुद्ध
    Next Article लॉकडाउन के बाद देश में हर पांचवें व्यक्ति में से एक बेरोजगार : सर्वेक्षण

    Related Posts

    देश

    स्पेस से पृथ्वी की सुंदरता निहारते दिखे शुभांशु… भेजी तस्वीरें

    July 6, 2025
    देश

    उत्तराखंड में कोरोना और डेंगू के मामले बढ़े, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

    July 6, 2025
    कारोबार

    अमरनाथ यात्रियों के लिए BSNL का खास तोहफा, सिर्फ ₹196 में मिलेगा यात्रा सिम कार्ड

    July 6, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.