सीआरपीएफ जवान के घर की चारदीवारी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

गुमला जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय के जगबगीचा के समीप सीआरपीएफ जवान सुकरा उरांव के घर की चारदीवारी में लोहरदगा बक्सीदीपा निवासी दिनेश टोप्पो का शव पुलिस ने फंदे में झूलते हुए बरामद किया। ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी थाना प्रभारी एस उपाध्याय ने पेड़ से फंदे में झूलते हुए दिनेश टोपो का शव को बरामद किया। जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो देखा कि चारदीवारी के अंदर एक पेड़ से शव झूल रहा है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहने में अपनी समर्थता जाता रही है। मृतक की पहचान उसकी मां मरियम टोपो ने किया। मरियम ने बताया कि 9 तारीख से दिनेश घर नहीं लौटा था। जिसके बाद वह काफी खोजबीन कर रही थी कि अचानक सूचना मिली की एक व्यक्ति का शव घाघरा में है। जिसके बाद अपने अन्य परिजनों के साथ घाघरा में आकर देखा तो दिनेश का ही शव था।