Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जेल से पीएलएफआइ कमांडर ने रची थी साजिश, उत्पात मचाने आए चार उग्रवादी हथियार के साथ पकड़ाए
    जोहार ब्रेकिंग

    जेल से पीएलएफआइ कमांडर ने रची थी साजिश, उत्पात मचाने आए चार उग्रवादी हथियार के साथ पकड़ाए

    Team JoharBy Team JoharJuly 19, 2017Updated:August 5, 2017No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पीएलएफआइ के कमांडर तुलसी पाहन ने जेल में रहते हुए ओरमांझी में क्रशर संचालकों व ठेकेदारों से लेवी के लिए दबाव डाला था। 11 जुलाई की रात तुलसी के ही कहने पर पिस्का के मुखिया रामधन बेदिया और संजय कुमार के माइंस और क्रशर में पोकलेन और जेसीबी में आग लगाने की वारदात को अंजाम दिया गया था। आगजनी के बाद भी क्रेशर मालिकों ने पीएलएफआइ उग्रवादियों को पैसा नहीं पहुंचाया, ऐसे में मंगलवार की रात फिर से उग्रवादियों का जुटान जराटोली आनंदी के पास हुआ था। रांची के अभियान एएसपी आरसी मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने एक टीम का गठन किया। टीम में जेजे, एसएसबी और रांची पुलिस के जवान शामिल थे। टीम ने जराटोली आनंदी में एक मुर्गीफार्म के पास छापेमारी कर मौके से मनोज मुंडा, मनीष कच्छप उर्फ मांगा, मोहन उरांव, , महावीर मुंडा उर्फ पीकी को हथियार , गोली और पीएलएफआइ के पर्चे के साथ गिरफ्तार किया। उग्रवादियों के पास से एक स्कार्पियो और एक बोलेरो भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार चारों उग्रवादियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।

    उग्रवादियों के पास से मिले हथियार व पर्चा

    वासेपुर फेम फहीम खान के जरिए केस मैनेज का झांसा
    एएसपी अभियान आरसी मिश्रा ने बताया कि ओरमांझी का मनोज मुंडा अपनी पत्नी की हत्या के मामले में रांची जेल में बंद था। वहीं पर पीएलएफआइ कमांडर तुलसी पाहन से उसकी दोस्ती हुई। जेल में तुलसी पाहन ने मनोज को कहा कि वह उसकी पत्नी की हत्या का केस वासेपुर के फहीम खान के जरिए मैनेज करा देगा। फहीम से केस मैनेज कराने के एवज में तुलसी ने मनोज से कहा कि वह पीएलएफआइ से जुड़कर ओरमांझी इलाके में संगठन का बिस्तार करे। मनोज ने जेल से छूटने के बाद ओरमांझी इलाके के कमांडर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया।

    टोल प्लाजा के पास करनी थी फायरिंग
    पीएलएफआइ उग्रवादियों ने 11 जुलाई की रात आगजनी की, लेकिन बावजूद इसके इलाके के क्रशर व माइंस संचालक पैसा देने को तैयार नहीं हुए। ऐसे में पीएलएफआइ उग्रवादियों की योजना ओरमांझी में टोल प्लाजा के समीप फायरिंग करने की थी। लेकिन ऐन मौके पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की वजह से उग्रवादियों का मंसूबा पूरा नहीं हो पाया।
    क्या क्या बरामद हुआ
    – मनोज मुंडा के पास से एक देशी लोडेड कट्टा व तीन मोबाइल
    – मनीष कच्छप के पास से एक देशी लोडेड कट्टा व एक मोबाइल
    – मोहन के पास से एक देशी लोडेड कट्टा व एक मोबाइल
    – मनोज मुंडा का बजाज पल्सर मोटरसाइकिल, जिसमें सीट के नीचे पीएलएफआइ का पर्चा रखा था
    – मोहन उरांव की स्कूटी जिसमें पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया लिखा 22 पर्चा और 12 जिंदा गोली मिले

    jharkhand plfi ranchi tulsi pahan
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीआरपीएफ जवान के घर की चारदीवारी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
    Next Article भगवान की जमीन, बुनकरों के हक के पैसे हड़पे, तीन मामलों में सीबीआइ ने दर्ज की एफआइआर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिटायरमेंट पर बड़ा फैसला: MP के जज अवनींद्र सिंह ने PM फंड में देंगे 1 करोड़, साथ ही पत्नी संग किया देहदान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.