Johar Live Teem : धनबाद में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के कई जगहों पर छापामारी की ई जिसमें दिसी-विदेश शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही 7 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सहायक आयुक्त उत्पाद डॉक्टर राकेश कुमार के निर्देश पर उत्पाद विभाग ने अभियान चलाया। छापामारी के क्रम में शेखपुरा के राहुल कुमार और एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। 7 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। 4 लोग फरार हो गए हैं। सहायक आयुक्त उत्पाद ने अनुसार चतरुटांड, महुदा, कुस्तौर, जोड़ा फाटक, केन्दुआ एवं बरटांड में कार्रवाई की गई। छापामारी में पश्चिम बंगाल में बिक्री की जाने वाली रॉयल स्टेग की 15, किंग्स गोल्ड की 13,, ओसी ब्लू की 9 बोतल तथा अवैध चुलाई की गई 60 लीटर शराब बरामद की गई है।
© 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.
