Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Nov, 2025 ♦ 9:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी में अपराधियों का तांडव : भाजपा नेता समेत 3 की गोली मारकर हत्या
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी में अपराधियों का तांडव : भाजपा नेता समेत 3 की गोली मारकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Teem : खूंटी में एक बार फिर अपराधियो ंका तांडव देखने को मिल रहा है खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के हेटगोवा गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव में भाजपा नेता मागो मुंडू तथा उनकी पत्नी व बेटे को उग्रवादियों ने घर से बाहर निकालकर गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। इस हमले में मागो मुंडू के परिवार की एक अन्य महिला नौरी मुंडू को भी गोली लगी है। उसका इलाज रिम्स, रांची में चल रहा है। इस हत्याकांड में उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    मागो मुंडू भाजपा के एसटी मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। उनकी बेटी राधा मुंडू कुदा पंचायत की मुखिया हैं। परिजनों के अनुसार रात करीब आठ बजे कुछ वर्दीधारी युवक आए और मागो मुंडू, पत्नी लखमनी मुंडू तथा बेटे लिपराय मुंडू को घर से बाहर निकालकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद मागो मुंडू और लिपराय मुंडू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि लखमनी मुंडू ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

    गोलियों की आवाज सुन बाहर निकली नौरी मुंडू को भी अपराधियों ने पीठ में गोली मार दी। घायल नौरी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्य रात को खाना खाने बैठे थे, तभी गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दी। जब वह घर से बाहर निकली, तो उसे भी उग्रवादियों ने पीछे से गोली मार दी। नौरी का एक साल का बच्चा भी डर से बीमार हो गया है।

    मागो मुंडू की क्षेत्र में कर्मठ भाजपा नेता के रूप में पहचान थी। लंबे समय से लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक वर्दीधारी हमलावर कम उम्र के थे। घटना की जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ ने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

    #Crime news #Jharkhand News #latest hindi news #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJharkhand : मेकॉन के बनाए लांच पैड हुआ हुआ चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण
    Next Article सड़क हादसे में महिला बैंककर्मी की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025
    झारखंड

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025
    झारखंड

    झारखंड स्थापना दिवस : जेजे में आईजी समेत पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के लिए किया जीवनदायिनी रक्तदान

    November 15, 2025
    Latest Posts

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस : जेजे में आईजी समेत पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के लिए किया जीवनदायिनी रक्तदान

    November 15, 2025

    समाज में समानता और पारदर्शिता बनाए रखना भी न्यायपालिका की जिम्मेदारी : जस्टिस सूर्यकांत

    November 15, 2025

    पाकुड़ में डीसी ने 150वीं जयंती पर बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

    November 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.