Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अपराधियों के रंगदारी का पैसा इंवेस्ट कर रहे जमीन कारोबारी
    जोहार ब्रेकिंग

    अपराधियों के रंगदारी का पैसा इंवेस्ट कर रहे जमीन कारोबारी

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2017No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची में जमीन कारोबारियों और आपराधिक गिरोह की सांठगाठ का नया मामला सामने आया है। विशेष शाखा के एडीजी अनुराग गुप्ता ने अपराधी और जमीन कारोबारियों के सांठगाठ के बारे में डीजीपी डीके पांडेय को चिट्ठी लिखी है। विशेष शाखा की रिपोर्ट में जिक्र है कि रांची जेल में बंद कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा ने बरियातू इलाके के जमीन कारोबारी मनीष टोप्पो, हेमंत और चंदन के साथ सांठगाठ की है। रिपोर्ट में जिक्र है कि जेल में रहने के बावजूद लवकुश शर्मा अपने गुर्गे अंशू शर्मा, सुनील और रोहित के जरिए जमीन कारोबारियों को जमीन के धंधे में मदद करवा रहा।
    लवकुश को जमीन कारोबारियों ने भेजवाया पैसा
    रिपोर्ट में जिक्र है कि जमीन कारोबारी हेमंत और मनीष टोप्पो ने लवकुश शर्मा को सुनील नाम के एक गुर्गे के जरिए रूपये भेजवाए हैं। वहीं इन लोगों के द्वारा कुसुम बिहार रोड नंबर सात स्थित लवकुश शर्मा के घर को बनाने की तैयारी की जा रही। इस घर को पुलिस ने आधा दर्जन बार कुर्क किया था।
    बिट्टू मिश्रा के साथ मिलकर रोहित ने बनाया गैंग
    पुलिस रिपोर्ट में जिक्र है कि लवकुश शर्मा के गैंग का एक सदस्य रोहित जेल में बंद मनीष ओझा का भी सहयोगी है। जेल से छुटने के बाद रोहित ने कुख्यात बिट्टू मिश्रा, प्रकाश यादव, डेविड, सूरज, माइकल और झंझट के साथ गैंग बनाया है। ये लोग गैंग बनाकर धुर्वा, कांके, बरियातू, सदर और चुटिया क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।
    नीरज इंवेस्ट कर रहा विकास तिवारी के पैसे
    विशेष शाखा के रिपोर्ट में जिक्र है कि नामकुम इलाके का प्रमुख जमीन कारोबारी नीरज झा के द्वारा भी हजारीबाग जेल में बंद विकास तिवारी और उसके शूटर सुधीर सिंह के द्वारा उठाए गए रंगदारी के पैसों को जमीन कारोबार में लगाया जा रहा।
    रांची एसएसपी को कार्रवाई करने का आदेश
    विशेष शाखा के एडीजी अनु्राग गुप्ता ने आदेश जारी किया है कि रांची जेल में बंद लवकुश और मनीष ओझा के साथ साथ मनीष टोप्पो, हेमंत, नीरज झा, और चंदन के विरूद्व सूचनाएं जूटाएं। साथ ही अपराधी रोहित, अंशू शर्मा, डेविड, प्रकाश यादव, सूरज, विक्की, विशाल और बिट्टू मिश्रा के विरूद्ध सूचनाएं एकत्रित करें और उनके जिलाबदर की कार्रवाई की जाए।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसफायर इंटरनेशनल में मारे गए विनय के परिजन बोले, इंसाफ के लिए जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
    Next Article रांची में बगैर परमिट नहीं चलेगा ऑटो, 66 ऑटो जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    गुमनाम शिकायत से JPSC-JSSC की परीक्षा-रिजल्ट-चयन रद्द होने तक: जानिए हेमंत सोरेन ने कब-कब लिया बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड: JPSC-JSSC रिफॉर्म के लिए बनेगी कमेटी, TDPL की परीक्षाएं और चयन रद्द होंगे: हेमंत सोरेन

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC रद्द होने के बाद छात्रों का जश्न, खुशी में छलके आंसू; लगे वंदे मातरम और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking : छात्रों से वार्ता से पहले CM हेमंत सोरेन की मंत्रियों संग बैठक, शाम 4:30 बजे होगा मंथन

    August 17, 2026
    Latest Posts

    गुमनाम शिकायत से JPSC-JSSC की परीक्षा-रिजल्ट-चयन रद्द होने तक: जानिए हेमंत सोरेन ने कब-कब लिया बड़ा फैसला

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड: JPSC-JSSC रिफॉर्म के लिए बनेगी कमेटी, TDPL की परीक्षाएं और चयन रद्द होंगे: हेमंत सोरेन

    August 17, 2026

    JPSC-JSSC रद्द होने के बाद छात्रों का जश्न, खुशी में छलके आंसू; लगे वंदे मातरम और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे

    August 17, 2026

    Breaking : जेपीएससी सदस्य अजीता भट्टाचार्य का पीए ब्रज कुमार राम गिरफ्तार, सीआईडी ने भेजा जेल

    August 17, 2026

    Joharlive Breaking : जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांगते से सीआईडी ने की 48 घंटे तक पूछताछ

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.