Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 May, 2026 ♦ 10:01 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सफायर इंटरनेशनल में मारे गए विनय के परिजन बोले, इंसाफ के लिए जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    सफायर इंटरनेशनल में मारे गए विनय के परिजन बोले, इंसाफ के लिए जाएंगे सुप्रीम कोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 12, 2017No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुरुग्राम के रियान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी क्लास के छात्र प्रद्यूमन की हत्या के बाद रांची में भी एक परिवार गहरे सदमे में है। भले ही इस घटना से इस परिवार का कोई ताल्लुक नहीं है। लेकिन यह परिवार भी प्रद्यूमन की तरह अपने लाडले विनय को ऐसे ही एक वारदात में खो चुका था। राँची के सफायर इन्टरनेसल स्कूल के छात्र विनय महतो की हत्या बड़ी ही बेरहमी से रांची के सफायर इंटरनेशनल स्कूल में कर दी गई थी। प्रद्यूमन की मौत की वारदात ने विनय के परिजनों के दर्द को फिर हरा कर दिया है। विनय के परिजन अब कह रहे कि उन्हें इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट तक का भी रूख करना पड़े तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

    मृतक विनय की फाइट फोटो

    स्कूल से उम्मीद नहीं, बस इंसाफ दें
    सफायर इंटरनेशनल स्कूल से मुझे कुछ नहीं चाहिए, न ही किसी तरह की मदद की अपेक्षा करता हूं। जिस स्कूल के लोगों ने मेरे बेटे की जान ले ली, वो अब क्या देंगे। चेयरमैन रोहित साहू से बोलिए कि मेरा बेटा वापस ला दें। ये कहना है एक पिता का जिसके बेटे की हत्या स्कूल में बड़ी ही बेरहमी के साथ कर दी गई थी । विनय के पिता कहते है कि 4 फरवरी 2016 को मेरे बेटे की हत्या कर दी जाती है, लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ लीपा- पोती हुई। सभी आरोपी अब जेल से बाहर है ,अब आखिर किससे इंसाफ की उम्मीद करे। विनय के पिता कहते है कि विनय की मौत के बाद से आज तक उसके स्कूल नही गए ,क्योकि स्कूल प्रशासन ने उन्हें वहां कभी भी जाने नही दिया। उस स्कूल में मेरे बेटे की कई अंतिम यादे भी है पर वो भी हमे नही मिला।

    घटना के डेढ़ साल बाद इंसाफ की उम्मीद लगाए मृत छात्र विनय की मां कशीला देवी

    मां अबतक सदमे में
    विनय की हत्या के भले ही डेढ़ साल से अधिक का अरसा बीत चुका हो, लेकिन उसकी मां कशीला देवी व पिता मन बहाल महतो अब तक सदमे में हैं। इन्हें पुलिस के खुलासों पर भी आज भी यकीन नहीं है। गौरतलब है कि विनय की हत्या में स्कूल की हिंदी की शिक्षिका, उसके पिता और दंपति के दो नाबालिग बच्चों को आरोपी बनाया गया था।
    डीजीपी ने दिया है सीसीटीवी लगाने का निर्देश
    राज्य के डीजीपी डीके पांडेय ने सभी निजी स्कूलों को आदेश दिया है कि वह अपने परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाएं, ताकि गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article11 लोगों का हत्या कर चुका था गजराज , नवाब ने मार गिराया
    Next Article अपराधियों के रंगदारी का पैसा इंवेस्ट कर रहे जमीन कारोबारी

    Related Posts

    चाईबासा

    चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल में मुठभेड़, 1-2 उग्रवादियों के मारे जाने की खबर

    May 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में अगले 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी

    May 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ससुराल में संदिग्ध हालत में मिला युवक का मिला, तफ्तीश में जुटी पुलिस

    May 18, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ में एसपी का औचक निरीक्षण, गोला और बरलंगा थाना प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश

    May 19, 2026

    CUJ में PG एडमिशन के लिए 20 मई से रजिस्ट्रेशन शुरू, एक फीस में 3 कोर्स चुनने का मौका

    May 19, 2026

    रफ्तार ने छीनी जिंदगी : रांची में स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौ’त

    May 19, 2026

    रांची में बड़ी वारदात टली, USA मेड ऑटोमेटिक पिस्टल के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

    May 19, 2026

    नौकरी का झांसा देकर नाबालिगों की तस्करी की कोशिश, चतरा में दबोचे गए दो दलाल

    May 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.