झारखंड : जामताड़ा क्लब के शताब्दी वर्ष पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 91 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
जामताड़ा क्लब के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सामाजिक सेवा की पहल के तहत रविवार को गांधी मैदान स्थित क्लब परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया. नेताजी आई अस्पताल, रामचंद्रपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में कुल 150 लोगों की आंखों की जांच की गई. जांच के बाद 91 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जबकि 41 मरीजों को रविवार को ही आगे के उपचार और ऑपरेशन के लिए रामचंद्रपुर रवाना किया गया. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र जांच … Read More