Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»Shootout@DhanbadJail : शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या
    क्राइम

    Shootout@DhanbadJail : शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या

    Team JoharBy Team JoharDecember 3, 2023Updated:December 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. धनबाद जेल में बंद शूटर अमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बता दें कि शूटर अमन नीरज सिंह हत्याकांड मामले में काफी दिनों से जेल में बंद था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जेल में बंद कैदियों के बीच मारपीट हुई. जिसके बाद पगली घंटी बजा गई, जिसके बाद आनन-फानन में उसे SNMMCH ले जाया गया.  जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

    जानकारी के अनुसार करीब 4 से 5 गोली लगने की सूचना है. वहीं गोली कैसे लगी और किसने चलाई इस पूरे मामले पर पुलिस पदाधिकारी जांच पड़ताल कर रही हैं. जेल में सघन जांच अभियान वारिय अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा है. वहीं SNMMCH में सिटी एसपी ने स्थिति का जायजा लिया हालांकि कुछ भी बोलने से उन्होंने परहेज किया. सूचना मिलते ही धनबाद डीसी व एसएसपी समेत सारे अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है. पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं.

    बड़ी घटना है, जो दोषी पाये जायेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगीः राजेश ठाकुर

    जेल के अंदर शूटर अमन सिंह को गोली मारे जाने की घटना को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि निश्चित तौर यह बड़ी घटना है. जेल के अंदर प्रवेश करने से पूर्व जांच होती है उसके बाद ही जेल के अंदर जाने की अनुमति दी जाती है. चेकिंग के बाद जेल के अंदर हथियार का जाना ये जेल प्रशासन का फेलियोर है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच करायी जायेगी, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

     

     

     

    जेल में हथियार कैसे पहुंचा, सरकार बतायेः बाबूलाल

    धनबाद में गैंगस्टर अमन सिंह के हत्या पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जेल में भले ही अपराधी होते हैं फिर भी यह सबसे सुरक्षित जगह है, वहां तक हथियार कैसे पहुंचा? ये बड़ी घटना है. सरकार को बताना चाहिये.

    इसे भी पढ़ें: एनडीए की जीत पर विधायक कमलेश सिंह ने दी बधाई

    #Jharkhand News City News crime Current News Daily News Dhanbad jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News आज की खबर करंट न्यूज क्राइम जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनडीए की जीत पर विधायक कमलेश सिंह ने दी बधाई
    Next Article मोदीमय हुआ राजस्थान, भाजपा 114 सीटों पर आगे, वसुंधरा राजे की बड़ी जीत

    Related Posts

    चतरा

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026
    क्राइम

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026
    झारखंड

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.