Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    5 Jul, 2025 ♦ 3:24 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 6 जनवरी से, नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 6 जनवरी से, नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

    Team JoharBy Team JoharJanuary 5, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड की 5वीं विधानसभा का पहला सत्र 6 जनवरी से शुरू हो रहा है। तीनदिवसीय सत्र के पहले दिन सभी 81 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलायी जाएगी। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर (कार्यकारी विधानसभा अध्यक्ष) प्रो. स्टीफन मरांडी शपथ दिलायंगे। नवनिर्वाचित विधायक अपनी इच्छानुसार भाषा में शपथ ले सकेंगे। इसे लेकर प्रोटेम स्पीकर ने आवश्यक तैयारी का निर्देश दिया है। नये विधायकों के स्वागत के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह तैयार है। इसी दिन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। साथ ही सरकार वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए दूसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी और स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।पुराने विस भवन में ही होगा शपथ ग्रहणझारखंड में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण पुराने विधानसभा भवन में ही होगा, जबकि विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नए विधानसभा भवन का उद्घाटन हो चुका है। उसमें रघुवर सरकार ने एकदिन के विशेष सत्र का आयोजन भी किया था, पर कुछ दिन पहले नए विधानसभा में आग लगने के कारण भारी क्षति हुई थी। अब हेमंत सरकार ने पुराने विधानसभा में ही विशेष सत्र के संचालन का फैसला लिया है। झामुमो के अनुसार, हेमंत सरकार नई विधानसभा में सत्र आहूत करने को लेकर जल्दी में नहीं है। नई विधानसभा में कुछ कमियां हैं। भवन निर्माण विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही पुरानी विधानसभा में विशेष सत्र के संचालन का फैसला लिया गया है। पुरानी विधानसभा लगभग 19 साल से एचईसी के किराए के भवन में चल रही है।विस अध्यक्ष पद की दौड़ में सरफराज आगेगांडेय विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सरफराज अहमद स्पीकर पद की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। झामुमो नेतृत्व उनके नाम पर गंभीरता से विचार कर रहा है। सरफरराज कई बार विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा एकीकृत बिहार में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद दल बदलकर वे झामुमो में शामिल हो गये थे। सरफराज अहमद को स्पीकर बनाये जाने को लेकर कांग्रेस की भी सहमति बतायी जा रही है।विधायक ढुलू महतो की शपथ रोकने के लिए प्रोटेम स्पीकर से मिली पीड़िताबाघमारा विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार निर्वाचित बाहुबली विधायक ढुलू महतो की शपथ रोकने के लिए दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाने वाली पीड़िता ने झारखंड विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर प्रोफेसर स्टीफन मरांडी से मिलकर ढुलू महतो की शपथ रोकने की मांग की है। पीड़िता ने इससे संबंधित पत्र भी प्रोटेम स्पीकर प्रो. स्टीफन मरांडी को पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि ढुलू महतो के खिलाफ गंभीर अपराध का केस दर्ज है। इस केस में उन्होंने जमानत नहीं ली है। जमानत लिए बगैर उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने की इजाजत नहीं देनी चाहिए अन्यथा सदन की गरिमा पर असर पड़ेगा।ढुलू महतो के खिलाफ कतरास की भाजपा नेत्री ने यौन शोषण के प्रयास करने की लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो वह हाईकोर्ट गई। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कतरास थाने में ढुलू महतो के खिलाफ गैर जमानतीय धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने इसी मुकदमे का जिक्र करते हुए कहा कि जमानत कराए बगैर वे शपथ लेते हैं तो समाज में गलत संदेश जाएगा। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के पहले पीड़िता भाजपा से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुकी हैं।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा : मुठभेड़ के बाद राइफल के साथ पीएलएफआई उग्रवादी गिरफ्तार
    Next Article बिहार : समाज सुधार-पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का संदेश देगी मानव श्रृंखला : नीतीश

    Related Posts

    कोडरमा

    यूकेजी के छात्र की प्रिंसिपल ने की बेरहमी से पिटाई

    July 5, 2025
    झारखंड

    हाईकोर्ट असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा 20 जुलाई को, इस दिन डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

    July 5, 2025
    झारखंड

    कोलकाता से धनबाद लौटे रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौ’त

    July 5, 2025
    Latest Posts

    यूकेजी के छात्र की प्रिंसिपल ने की बेरहमी से पिटाई

    July 5, 2025

    लालू प्रसाद यादव 13वीं बार बने RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष, 2028 तक संभालेंगे कमान

    July 5, 2025

    15 जुलाई से यूट्यूब पर कमाई करना होगा मुश्किल, जानिए नया नियम

    July 5, 2025

    ज्यादा पिस्ता खाना हो सकता है नुकसानदायक… जानें इसके साइड इफेक्ट्स

    July 5, 2025

    हाईकोर्ट असिस्टेंट पद के लिए परीक्षा 20 जुलाई को, इस दिन डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

    July 5, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.