Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Jul, 2025 ♦ 1:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»मध्यप्रदेश: सागर में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत
    देश

    मध्यप्रदेश: सागर में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत

    Team JoharBy Team JoharJanuary 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    भोपाल । मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में मुंबई के रहने वाले ट्रेनी पायलट और ट्रेनर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ट्रेनी विमान लैंडिंग के समय खेत में जा गिरा। जिसमें ट्रेनी पायलट पीयूष सिंह चंदेल और पायलट अशोक मकवाना मौजूद थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सागर से 14 किमी दूर ढाना हवाई पट्टी के पास हुआ। माना जा रहा है कि हादसे की वजह घना कोहरा था। घने कोहरे की वजह से पायलट को रनवे दिखाई नहीं दिया, जिससे विमान करीब 80-100 मीटर दूर खेत में जा गिरा। चिमेस एविएशन अकादमी ढाना से ट्रेनी विमान ने शुक्रवार की रात करीब 8.35 बजे उड़ान भरी थी।

    अकादमी के अफसरों के अनुसार जिस समय विमान ने उड़ान भरी थी उस समय ज्यादा कोहरा नहीं था। ट्रेनी और ट्रेनर दोनों को भी यह अंदाजा नहीं था कि उड़ान के कुछ देर बाद ही कोहरा इतना बढ़ जाएगा कि रनवे दिखाई नहीं देगा।

    जानकारी मिलते ही चिमेस एविएशन अकादमी के अधिकारी घटना स्थल पहुंचे और घायलों को विमान से निकालकर निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सागर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि लैंडिंग के दौरान विमान हवाई पट्टी के बजाय पास के एक खेत में चला गया, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

    हादसे को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है। कमलनाथ ने ट्वीट कर मृतकों के परिवार को सांत्वना दी। वहीं, शिवराज सिंह ने दोनों की आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता : सरायकेला में 5 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार
    Next Article इराक में पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज पर हमले में पांच की मौत

    Related Posts

    देश

    मेलबर्न में भारतीय पर हमला, टीनएजर्स ने धारदार हथियार से किया घायल

    July 27, 2025
    ट्रेंडिंग

    ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ आने वाली पीढ़ियों को भारत की आत्मा से जोड़ने का माध्यम बनेगा : PM

    July 27, 2025
    देश

    हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौ’त, कई घायल

    July 27, 2025
    Latest Posts

    सीआरपीएफ स्थापना दिवस पर किरीबुरू में निकली गयी साइकिल रैली

    July 27, 2025

    मेलबर्न में भारतीय पर हमला, टीनएजर्स ने धारदार हथियार से किया घायल

    July 27, 2025

    आफताब अंसारी मौ’त मामले में मंत्री इरफान अंसारी ने CM हेमंत से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    July 27, 2025

    राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी पर विधायक रोशन लाल चौधरी का विरोध, कहा – तुष्टीकरण की राजनीति कर रही सरकार

    July 27, 2025

    SIR के विरोध पर बोले जीतन राम मांझी- विपक्षी पार्टियां चाहती है कि मृत्यु लोक से आकर वोट करें मृतक

    July 27, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.