Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड : बनती और बदलती रहीं सरकारें, पर राज्य में नक्सलवाद बना रहा चुनौती
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बनती और बदलती रहीं सरकारें, पर राज्य में नक्सलवाद बना रहा चुनौती

    Team JoharBy Team JoharJanuary 3, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। बिहार से अलग निकलकर झारखंड राज्य बने तो करीब दो दशक गुजर गए। इस दौरान कई सरकारें आई और कई सरकारें चली गईं, कई मुख्यमंत्री बने और कई मुख्यमंत्री सत्ता से दूर हुए, लेकिन नक्सलवाद की समस्या तब भी थी और आज भी है। सभी सरकारें इसे चुनौती के रूप में लेते हुए खत्म करने का वादा जरूर करती रहीं।

    कई राजनीतिक दल नक्सलवाद को खत्म करने के वादे के साथ सत्ता तक पहुंच भी गए, लेकिन लोगों के लिए यह समस्या आज भी बनी हुई है।

    एकबार फिर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस, झााखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सरकार बनी है और इसके सामने में चुनौती नक्सलवाद की समस्या है।

    झारखंड में नक्सल की समस्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि झारखंड में झामुमो नेता हेमंत सोरेन की अगुवाई में जिस दिन सरकार बनने जा रही थी, एक प्रकार से चुनौती देते हुए प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने अड़की थाना क्षेत्र के सेल्दा में विस्फोटकों के जरिए सामुदायिक भवन को उड़ा दिया था।

    झारखंड में नई सरकार बनते ही एकबार फिर से नक्सल अभियान तेज करने की कवायद शुरू हो गई है। झारखंड के पुलिस महानिदेशक कमल नयन चौबे भी कहते हैं कि सरकार ने चुनौती के रूप में नक्सलवाद को लिया है और चुनौती के रूप में इससे निपटेगी।

    पुलिस मुख्यालय में दर्ज आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले वर्ष यानी 2019 में नक्सली संगठनों ने झारखंड के 15 जिलों में 133 नक्सली वारदातों को अंजाम दिया है, जबकि नौ जिले ऐसे भी हैं, जहां नक्सली वारदातों की पुष्टि नहीं हुई है।

    झारखंड में कई नक्सली संगठन हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत है। सबसे ज्यादा भाकपा माओवादी ने जहां 67 नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया है, वहीं तृतीय प्रस्तुति कमिटी (टीपीसी) 27, पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) ने 22, झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) 13 तथा चार घटनाएं छोटे संगठनों की संलिप्तता सामने आई हैं।

    एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले वर्ष राज्य में नक्सली और पुलिस के बीच मुठभेड़ की 36 घटनाएं हुईं, जिसमें 24 नक्सलियों को मार गिराया गया। हालांकि इसमें आम लोगों को भी नुकसान उठाना पड़ा। नक्सलियों द्वारा पिछले साल अलग-अलग जिलों में 22 लोगों की हत्या की गई, जबकि आगजनी की 26, अपहरण की दो, विस्फोट की 13 घटनाओं को अंजाम दिया गया। नक्सलियों ने इस दौरान पुलिस टीम पर चार बार हमले भी किए।

    पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों के सफाए को लेकर रणनीतियां बनती रहती हैं। पिछली सरकार ने भी नक्सलियों के खिलाफ कई रणनीतियां बनाई थीं। पिछले एक साल में 12 नक्सलियों ने आत्ममर्पण किया। पिछली सरकार भी नक्सलियों को समाप्त करने के दावा करती रही, लेकिन नक्सली घटनाओं को अंजाम देकर अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराते रहे।

    एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि पुलिस हो या नक्सली, दोनों एक-दूसरे के खिलाफ रणनीतियां बनाते हैं और एक-दूसरे के लिए चुनौती भी समय-समय पर बनते रहते हैं।

    उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने आक्रामक नीति बनाते हुए अब मोटरसाइकिल दस्ता बनाया है। ये कई स्थानों पर मोटरसाइकिल से पहुंचकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अब पुलिस इसके खिलाफ रणनीति बनाएगी। झारखंड में नक्सली बच्चों और महिलाओं का भी इस्तेमाल करते रहे हैं।

    उन्होंने दावा किया कि झारखंड में नक्सली घटनाओं में कमी आई है, इस बात को कोई नकार नहीं सकता, लेकिन जरूरत है यहां के बेरोजगार युवकों को रोजगार देने की, बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने की, क्योंकि कोई भी व्यक्ति हाथ में बंदूक नहीं उठाना चाहता।

    #Online news jharkhand Latest news naxal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleस्टेच्यू ऑफ यूनिटी के बाद दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा का हुआ अनावरण
    Next Article झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता : सरायकेला में 5 पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    क्राइम

    आतंकी फंडिंग, रंगदारी और हथियार तस्करी केस में रिया सिन्हा को झटका, कोर्ट ने किया जमानत खारिज

    October 1, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026

    बापू के सिद्धांत के साथ समाज के अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के साथ है सरकार : हेमंत सोरेन

    October 2, 2026

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026

    दिल्ली में झारखंड के सरकारी कामकाज को मिलेगी रफ्तार, गृह मंत्रालय से अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.