Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नहीं भरा होल्डिंग टैक्स तो निगम ने बुलाई बकायेदारों की बैठक
    झारखंड

    नहीं भरा होल्डिंग टैक्स तो निगम ने बुलाई बकायेदारों की बैठक

    Team JoharBy Team JoharNovember 22, 2023Updated:November 22, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: नगर निगम शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनसे होल्डिंग टैक्स वसूलता है. हर साल राजधानी के लोग टैक्स भर रहे हैं, जिससे मिलने वाले राजस्व से नगर निगम लोगों को रोड, नाली, पार्क के अलावा अन्य सुविधा उपलब्ध करा रहा है. लेकिन कुछ बकायदार ऐसे हैं जिन्होंने नोटिस के बाद भी नगर निगम को होल्डिंग टैक्स नहीं भरा. थक कर नगर निगम के अधिकारियों ने होल्डिंग टैक्स बकायेदारों की बैठक बुलाई. साथ ही उन्हें जल्द से जल्द होल्डिंग टैक्स जमाने का करने का निर्देश दिया गया. बता दें कि बड़े बकायेदारों में रांची का सदर हॉस्पिटल, सचिवालय बिल्डिंग, नेशनल हेल्थ मिशन बिल्डिंग नामकुम, डीएसएसएसए बोर्ड, इंदिरा पैलेस, एपीएमसी, बिहार स्टेट हाउसिंग कॉरपोरेशन, सैनिक मार्केट, सेल, जेएसएसपीएस शामिल हैं.

    बकायेदार देख सकते है ऑनलाइन

    बैठक में नगर प्रशासक अमीत कुमार ने सरकारी कार्यालयों से आए सभी प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने संबंधित कार्यालयों का सेल्फ एसेसमेंट अविलंब कराते हुए होल्डिंग टैक्स का भुगतान करना सुनिश्चित करें. साथ ही जिनका डिमांड निर्गत किया जा चुका है, उन्हें जल्द से जल्द टैक्स का भुगतान करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा उन्होंने बताया कि सभी बकाएदार अपना होल्डिंग नंबर डाल कर ऑनलाइन माध्यम से अपना डिमांड देख सकते है तथा किसी भी भवन को पेनल्टी राशि में कोई शिथिलता नहीं दी जाएगी. प्रशासक ने कहा कि निगम क्षेत्रांतर्गत सभी सरकारी भवन, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों एवं सभी होल्डिंग को अपने टैक्स का भुगतान ससमय करना अनिवार्य है. उन्होंने निर्देश दिया कि कर संग्रहण के लिए कार्यरत एजेंसी के टैक्स कलेक्टर सभी शेष बचे सरकारी भवनों में स्वयं जा कर सुनिश्चित करेंगे और सभी आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में जानकारी देंगे. उन्हें जल्द से जल्द डिमांड निर्गत करते हुए टैक्स की वसूली सुनिश्चित करें. साथ ही उन्होंने सभी सरकारी कार्यालयों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया.

    एसएमएस और कॉल से सूचना

    बैठक में इसके अलावा होल्डिंग टैक्स भुगतान के लिए टैक्स कलेक्शन एजेंसी को सभी बकाएदारों को एसएमएस या कॉल के माध्यम से सूचित कर टैक्स की वसूली करने का निर्देश दिया गया. साथ ही इस वित्तीय वर्ष के तीसरे क्वार्टर के कर संग्रहण के लक्ष्य को प्राप्त करते हुए एक उपलब्धि हासिल करने का निर्देश प्रशासक ने दिया. बैठक में उप प्रशासक रजनीश कुमार, सहायक प्रशासक मुकेश कुमार, मेसर्स चॉइस कंसल्टेंट के प्रतिनिधि, पीएमयू के प्रतिनिधि, विभिन्न सरकारी भवन के प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें:बिरसा सिंचाई कूप निर्माण में सौतेलेपन का आरोप, मुखिया संघ की आपात बैठक

    आज की खबर इंदिरा पैलेस उप प्रशासक रजनीश कुमार एपीएमसी करंट न्यूज जेएसएसपीएस जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड टैक्स टैक्स कलेक्शन एजेंसी डीएसएसएसए बोर्ड डेली न्यूज ताजा खबर नगर प्रशासक अमीत कुमार नाली नेशनल हेल्थ मिशन बिल्डिंग नामकुम न्यूज हेडलाइन पार्क पीएमयू के प्रतिनिधि बिहार स्टेट हाउसिंग कॉरपोरेशन मुख्य समाचार मेसर्स चॉइस कंसल्टेंट के प्रतिनिधि रांची रांची नगर निगम रोड लेटेस्ट न्यूज सचिवालय बिल्डिंग सदर हॉस्पिटल सहायक प्रशासक मुकेश कुमार सिटी न्यूज सेल सैनिक मार्केट स्थानीय खबर होल्डिंग टैक्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article26 नवंबर को धनबाद में डांस झारखण्ड डांस, वॉइस ऑफ झारखण्ड और मिस्टर मिसेज एंड मिस झारखण्ड का ऑडिशन
    Next Article झारखंड विधानसभा का 23वां स्थापना दिवसः रामचंद्र सिंह उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित, राज्यपाल ने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.