Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Oct, 2025 ♦ 7:21 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सेना के जवान का शव देख पत्नी ने कुएं में कूदकर दे दी जान
    जोहार ब्रेकिंग

    सेना के जवान का शव देख पत्नी ने कुएं में कूदकर दे दी जान

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची । रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के बहेरा टोला निवासी सेना के जवान बजरंग भगत की मौत के बाद गुरुवार सुबह उनकी पत्नी मनीष उरांव ने कुएं में कूदकर जान दे दी।
    उल्लेखनीय है कि बजरंग भगत रेजिमेंटल सेंटर नागपुर महाराष्ट्र की यूनिट 17 में गार्ड के पद पर पदस्थापित थे। करीब 3 माह पहले उनकी पोस्टिंग जम्मू में हुई थी। यूनिट के सीईओ कर्नल विजय सिंह ने बताया कि सोने के दौरान बिस्तर से गिरने के कारण उनकी मौत हुई है। हालांकि परिजनों ने कहा कि 29 दिसंबर की रात करीब 10 बजे बजरंग के मोबाइल फोन पर बात हुई थी और सुबह 8:00 बजे अचानक फोन पर सूचना मिली कि बजरंग अब इस दुनिया में नहीं है। 29 दिसंबर को बजरंग की मौत के बाद एक जनवरी की देर शाम शव को उनके पैतृक आवास लाया गया था। गुरुवार को बजरंग का अंतिम संस्कार किया जाना था लेकिन उससे पहले उनकी पत्नी ने भी कुएं में कूदकर जान दे दी।
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जाता है कि दो साल पहले बजरंग और मनीता की शादी हुई थी। मनीता रातू की रहने वाली थी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मनीता के परिजनों ने बजरंग की बहन और उसके पति विश्वा उरांव पर हत्या का आरोप लगाया है। मनीता के परिजनों का कहना है कि बच्चा नहीं होने पर बजरंग की पत्नी मनीता को उसकी ननद ताना देती रहती थी, जिससे तंग आकर उसने जान दे दी। बजरंग भगत के पिता का निधन पहले ही हो चुका है। पांच बहनों की शादी हो चुकी है। घर में उनकी बूढ़ी मां है। बजरंग 2012 में सेना में भर्ती हुए थे। डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदुमका : करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत
    Next Article चौतरफा लिवाली से 321 अंक चढ़ा सेंसेक्स

    Related Posts

    झारखंड

    पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम ने बड़ा विषैला वाइपर सांप निकाला, छोड़ा जंगल में…

    October 29, 2025
    गुमला

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025
    झारखंड

    मधुकम तालाब हादसा : महुआ माजी पहुंची पीड़ित परिवार के घर, मुआवजा राशि दिलाने का दिया भरोसा

    October 29, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ वन प्रक्षेत्र की रेस्क्यू टीम ने बड़ा विषैला वाइपर सांप निकाला, छोड़ा जंगल में…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    मधुकम तालाब हादसा : महुआ माजी पहुंची पीड़ित परिवार के घर, मुआवजा राशि दिलाने का दिया भरोसा

    October 29, 2025

    धनबाद के टुंडी में लापता किशोरी का श’व बरामद

    October 29, 2025

    चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को लेकर अलर्ट मोड में रांची नगर निगम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.