Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 9:43 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»परिवार के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां छिन्नमस्तिका दरबार में टेका मत्था, बोले- जनता के आशीर्वाद को सूद समेत लौटाउंगा
    जोहार ब्रेकिंग

    परिवार के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां छिन्नमस्तिका दरबार में टेका मत्था, बोले- जनता के आशीर्वाद को सूद समेत लौटाउंगा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रामगढ़। एक तरफ नए वर्ष 2020 के स्वागत का मौका था, तो दूसरी ओर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ रजरप्पा में मां छिन्नमस्तिका का आशीर्वाद ले रहे हैं। दिसुम गुरु शिबू सोरेन, मां रुपी सोरेन के साथ हेमंत सोरेन पत्नी, बच्चे और करीबी रिश्तेदारों के साथ रजरप्पा पहुंचे थे।गुरुवार को उन्होंने पूरे परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिका की आराधना की। साथ ही पूरे प्रदेश में सुख-समृद्धि बरकरार रहे इसके लिए मां से आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना के बाद जब वे बाहर निकले तो कहा कि झारखंड की जनता ने उन्हें जो आशीर्वाद दिया है, उसे प्रदेश का विकास कर सूद के साथ वापस लौटाऊंगा। हेमंत सोरेन ने कहा कि पूरे राज्य में विकास की गंगा बहानी है। इसी उद्देश्य से यहां की जनता ने उन्हें चुना है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता को नया साल मुबारक हो। नए साल में प्रदेश की नई सरकार को बहुत सारे काम करने हैं। इन सारे कामों को वह झारखंड की जनता को समर्पित करेंगे।फूलों से हेमंत सोरेन का स्वागतरजरप्पा मां छिन्नमस्तिका के दरबार में जैसे ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे, उनका स्वागत फूलों से किया गया। शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के साथ उनका पूरा परिवार इस काफिले में शामिल था। मुख्य द्वार से लेकर मंदिर के द्वार तक लगातार उनके ऊपर जनता ने फूलों की वर्षा की। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।गृह जिला के प्रति भी हूं कर्तव्यनिष्ठमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रामगढ़ मेरा गृह जिला है। यहां के लिए भी मैं कर्तव्यनिष्ठ रहूंगा। इसी वजह से मैंने अपने गृह जिला के इस महान देवी स्थल छिन्नमस्तिका के दरबार में सब परिवार पहुंचा हूं। इनके आशीर्वाद से प्रदेश में बेहतर कार्य करने के लिए मुझे बल मिलेगा। मेरे साथ मेरे पूरे परिवार ने झारखंड के विकास और सुख शांति के लिए प्रार्थना की है।

    #Online news jharkhand Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में कड़ाके की सर्दी
    Next Article दुमका : करंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में प्रति लीटर तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी

    May 15, 2026
    झारखंड

    20 मई को रांची आएंगे केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, एयरपोर्ट को देंगे कई सौगात

    May 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड में 17-18 मई को तेज आंधी के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी

    May 15, 2026
    Latest Posts

    पेट्रोल और डीज़ल की क़ीमतों में प्रति लीटर तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी

    May 15, 2026

    20 मई को रांची आएंगे केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, एयरपोर्ट को देंगे कई सौगात

    May 15, 2026

    झारखंड में 17-18 मई को तेज आंधी के साथ होगी बारिश, अलर्ट जारी

    May 15, 2026

    रांची में पेट्रोल-डीजल के लिए हाहाकार, पंपों पर लगी लंबी कतारें… देखें वीडियो

    May 15, 2026

    रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी का भंडाफोड़, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.