Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»सांसद संजय सेठ की राजधानीवासियों से अपील, मोबाइल टॉर्च जलाकर पीएम को करे जोहार
    झारखंड

    सांसद संजय सेठ की राजधानीवासियों से अपील, मोबाइल टॉर्च जलाकर पीएम को करे जोहार

    Team JoharBy Team JoharNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रांची आगमन को लेकर सांसद संजय सेठ ने रांची की जनता से प्रधानमंत्री का ऐतिहासिक स्वागत करने की अपील की है. सांसद ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरवशाली क्षण है, जब भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रधानमंत्री झारखंड आ रहे हैं. अभी त्योहारों का मौसम चल रहा है. दीपावली से लेकर छठ के बीच हम कई त्योहार मनाते हैं. त्योहारों के इस मौसम में प्रधानमंत्री का झारखंड आगमन हम सबके लिए अविस्मरणीय पल होगा.

    उन्होंने रांची के लोगों से अपील की है कि प्रधानमंत्री भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रात्रि में उतरेंगे. वहां से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे. इस दौरान हिनू चौक, बिरसा चौक, डीपीएस चौक, अरगोड़ा चौक, हरमू चौक, सहजानंद चौक, रातू रोड चौक होते हुए प्रधानमंत्री राजभवन जाएंगे. मेरी शहरवासियों से अपील है कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए अपने-अपने घरों के बाहर रंगोली बनाएं. सड़कों पर रंगोली बनाएं. अपने-अपने घरों की छत पर, सड़क के दोनों किनारे खड़े होकर मोबाइल का टॉर्च लाइट जलाकर प्रधानमंत्री को जोहार कहें. उन पर पुष्प वर्षा करें. सांसद ने कहा कि अभी हमने दीपावाली मनाई है. 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर भी दीपावली मनाएंगे. एक दीपावली हम सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वागत के लिए भी मनाएं. प्रधानमंत्री जी का ऐसा ऐतिहासिक स्वागत करें कि यह हम सबके लिए भी गौरव की बात हो जाए. सांसद ने शहरवासियों से यह भी अपील की कि हम झारखंड की संस्कृति के साथ लोक नृत्य के साथ भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करें.

    इसे भी पढ़ें: ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News MP Sanjay Seth News Headline PM modi ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पीएम मोदी मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सांसद संजय सेठ सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण
    Next Article इस्लामाबाद अदालत ने जारी की पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी का वारंट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.