Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    13 May, 2026 ♦ 11:35 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उत्तर प्रदेश : जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध, 21 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश : जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध, 21 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

    Team JoharBy Team JoharDecember 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुये हिंसक प्रदर्शन के बाद ऐहतियात के तौर पर गुरूवार की देर रात से ही राजधानी लखनऊ समेत 21 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है ।
    हिंसात्मक प्रदर्शन के बाद जुमे की नमाज को देखते हुये बवाल की संभावना पर प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
    राज्य में आज नमाज के बाद सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़ा सुरक्षा घेरा बना दिया गया है । पुलिस के अनुसार फिलहाल हालात सामान्य है। धारा 144 लगी हुई है, लेकिन एहतियात बरते जा रहे हैं ताकि दोबारा से हिंसक प्रदर्शन ना हो सके। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा के बाद अब राज्य में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।
    बवाल की संभावना को देखते हुए संवेदनशील जिलों में प्रशासन ने पहले से ही एहतियातन इंटरनेट बंद करने का एलान कर दिया है। जिला प्रशासन ने राजधानी लखनऊ ,मेरठ,सहारनपुर, आगरा, बुलंदशहर, गाजियाबाद, बिजनौर,बरेली फीरोजाबाद समेत 21 जिलों में इंटरनेट सेवा कल रात से ही बंद कर दी गई है ।
    राज्य सरकार ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को छूट दे रखी है कि, अगर मामला संवेदनशील और सांप्रदायिक तनाव की संभावना है तो एहतियात के तौर पर अपने इलाके में इंटरनेट को बंद करा सकते हैं।
    उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा कि सभी जिलों में शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई है और लोगों को इस कानून के बारे में जानकारी दी जा रही है ।संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है ।
    संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की जा रही है ।
    उन्होंने कहा कि सभी जिलों में मौलानाओं, मौलवियों और मुस्लिम संगठनों से शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की गई है । लोगों को आगाह किया गया है कि वो किसी के बहकावे में नहीं आयें और हिंसा से दूर रहें । पुलिस का पूरा प्रयास है कि किसी निर्दोष पर कोई कार्रवाई नहीं हो लेकिन हिंसा में शामिल लोगों को कसी भी हालत में छोड़ा नहीं जायेगा ।
    सीसीटीवी फुटेज और वीडियो से हिंसा में शामिल लोगों की पहचान की गई है और उनके पोस्टर भी लगाये गये हैं । लोगों को ऐसे लोगों को पहचान बताने की अपील की गई है । उन्होंने कहा कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान बताने वालों की पहचान गुप्त रखी जायेगी ।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकजाकिस्तान : विमान दुर्घटना में 14 लोगाें की मौत
    Next Article उपायुक्त व एसएसपी ने मोरहाबादी मैदान का जायजा लिया, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026
    Latest Posts

    विक्रम शर्मा हत्याकांड : इनामी यशराज सिंह गिरफ्तार, 3 महीने से था फरार

    May 13, 2026

    CCL में नौकरी दिलाने के नाम पर 33 लाख की ठगी, मास्टरमाइंड देवाशीष मिश्रा गिरफ्तार

    May 13, 2026

    महिला उत्पीड़न केस में गिरफ्तार ASI पर एसोसिएशन का एक्शन, संगठन से किया बर्खास्त

    May 13, 2026

    बोकारो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार-झारखंड के 4 हथियार तस्कर गिरफ्तार

    May 13, 2026

    टाटानगर यार्ड से रिहायशी इलाके तक पहुंचा तेंदुआ, लोगों में दहशत

    May 13, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.