Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में उर्दू शिक्षकों की कमी, कार्यरत-689 और रिक्त पद-3712
    झारखंड

    झारखंड में उर्दू शिक्षकों की कमी, कार्यरत-689 और रिक्त पद-3712

    Team JoharBy Team JoharNovember 7, 2023Updated:November 7, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड में उर्दू शिक्षकों की भारी कमी है. लंबे समय से उर्दू शिक्षकों की बहाली नहीं होने से स्कूलों में पद रिक्त पड़े हुए है. झारखंड में 4401 उर्दू शिक्षकों के पद स्वीकृत है. आश्चर्य की बात यह है कि यह स्वीकृत बल अविभाजित बिहार से ही चला आ रहा है. झारखंड बनने के बाद आज तक स्वीकृत बल में संशोधन भी नहीं किया गया और न ही उर्दू के शिक्षक ही बढ़ें. स्वीकृत बल 4401 में से मात्र 689 शिक्षक ही कार्यरत है. इस तरह राज्य में 3712 उर्दू शिक्षकों के पद रिक्त है. इसे भरने के लिए स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने सभी जिलों से उर्दू शिक्षकों की रिक्तयों की रिपोर्ट मांगी है.

    जिलों से मांगी गई थी रिक्तियों की जानकारी

    उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग ने जिलों से उर्दू शिक्षकों के स्वीकृत पद, कार्यरत व खाली पदों की संख्या मांगी है. साथ ही, उर्दू पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की भी जानकारी मांगी गई है. राज्य के वैसे स्कूल जहां 10 या उससे अधिक उर्दू पढ़ने वाले छात्र हैं, उनकी रिपोर्ट भेज दी गयी थी.

    इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. राज्य सरकार इसी के अनुसार उर्दू शिक्षकों के नए पदों का भी सृजन करेगी. जिन स्कूलों में 10 बच्चे उर्दू पढ़ते हैं उनके लिए एक उर्दू शिक्षक की व्यवस्था की जा सकेगी. इसके बाद नई नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी.

    पहले निकाले विज्ञापन में नहीं था जिक्र

    राज्य में झारखंड प्रशिक्षित प्राथमिक शिक्षक संयुक्त परीक्षा के माध्यम से 26,001 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हुई थी.  इस नियुक्ति प्रक्रिया में उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव नहीं था.

    उर्दू शिक्षकों का जिलावार स्वीकृत बल और कार्यरत शिक्षकों का विवरण

    जिला का नाम- स्वीकृत बल- वर्तमान में कार्यरत बल

    रांची-399-86

    खूंटी-27-00

    लोहरदगा-107-02

    गुमला-52-00

    सिमडेगा-60-00

    पू सिंहभूम-398-02

    सरायकेला-खरसांवा-174-03

    प सिंहभूम-294-02

    पलामू-192-80

    लातेहार-135-02

    गढ़वा-327-63

    हजारीबाग-308-81

    रामगढ़-145-13

    कोडरमा-100-11

    चतरा-153-19

    गिरिडीह-300-69

    धनबाद-224-83

    बोकारो-252-45

    दुमका-53-02

    जामताड़ा-60-09

    साहेबगंज-177-21

    पाकुड़-160-06

    गोड्डा-202-70

    देवघर-102-20

    इसे भी पढ़ें: सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर 8 नवंबर को जनजातियों का होगा महाजुटान

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Restoration Today's News Urdu Teacher आज की खबर उर्दू शिक्षक करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बहाली मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचोरी का लोहा लदा टेम्पो जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article स्वच्छता अभियान पर सवाल ! दिवाली में भी नहीं हुई शहर की साफ-सफाई, फिर कहां गए 1 करोड़ 37 लाख?

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.