Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Oct, 2025 ♦ 2:33 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भगवान राम की नगरी अयोध्या पर आतंकी हमले का खतरा, केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार को किया आगाह
    जोहार ब्रेकिंग

    भगवान राम की नगरी अयोध्या पर आतंकी हमले का खतरा, केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार को किया आगाह

    Team JoharBy Team JoharDecember 26, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    नई दिल्ली। भगवान राम की नगरी अयोध्या पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा है। जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए नवंबर में नेपाल के रास्ते देश में घुस चुके हैं। इन आतंकियों के अयोध्या और गोरखपुर में छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। इसकी खुफिया जानकारी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार को आगाह किया है।
    सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने बीते दिनों आतंकी गुट जैश के सरगना मसूद अजहर के बारे में अहम सूचना हासिल की थी। इसके मुताबिक मसूद ने टेलीग्राम नामक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपने गुट के आतंकियों को संबोधित किया था। इसमें उसने भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने का निर्देश दिया था। इसके अलावा उसने फोन से भी ऐसे आदेश दिए। इस आशय की जानकारी मिलने के बाद केंद्र ने यूपी समेत कई राज्यों को महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी है।

    बताया जा रहा है कि जिन सात आतंकियों ने नेपाल के रास्ते देश में प्रवेश किया है, उनमें मोहम्मद कौमी चौधरी, अबू हमजा, मोहम्मद शाहबाज, निसार अहमद और मोहम्मद याकूब शामिल है। दो अन्य आतंकियों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है। इन आतंकियों ने नवंबर महीने में ही देश में घुसपैठ की है। हालांकि खुफिया एजेंसियों को यह पता नहीं चल पाया है कि आतंकियों को किन जगहों को निशाना बनाने का निर्देश मिला है।
    बीते कुछ सालों में पाकिस्तान से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर सख्त निगरानी के कारण पाकिस्तानी आतंकी गुट भारत में घुसपैठ के लिए नेपाल का इस्तेमाल कर रहे हैं। नेपाल में जैश से जुड़े स्लीपर सेल का तंत्र लगातार मजबूत हो रहा है।
    दरअसल, दशकों की कानूनी जंग के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अक्तूबर में अयोध्या विवाद पर हिंदुओं के पक्ष में फैसला दिया था। इसके बाद से ही आतंकी गुटों की कोशिश यहां हमले को अंजाम देकर दहशत फैलाने की है। इससे पहले भी आतंकियों ने अयोध्या स्थित अस्थायी राम मंदिर को उड़ाने की असफल कोशिश की थी।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअगर आप किराये के घर पर रहते हैं, तो आसानी से बदल सकते हैं आधार कार्ड में अपना पता
    Next Article साल का आखिरी सूर्यग्रहण खत्म, रिंग ऑफ फायर की तरह दिखा सूर्य

    Related Posts

    चतरा

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025
    चाईबासा

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025
    Latest Posts

    कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गे धराये, लेवी के लिए राजधर साइडिंग और NTPC में भी की थी फा’यरिंग

    October 29, 2025

    पर्व-त्योहार के बाद एक्शन मोड में रांची डीसी, तीन कर्मचारियों को किया शोकॉज

    October 29, 2025

    भाजपा का कोल्हान बंद रहा पूरी तरह नाकाम : झामुमो

    October 29, 2025

    रसेल वाइपर की फुफकार ने उड़ाये होश, फिर पहुंची वन विभाग की टीम और…

    October 29, 2025

    आंजन धाम टोल नाका पर अवैध वसूली का आरोप, स्थानीय लोगों में बढ़ा आक्रोश

    October 29, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.