Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»Homeguard Jawan Death Update : कोयला चोरों को पकड़ने दौड़े जवान की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, रेलवे साइडिंग में मचा कोहराम, 25 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग
    जोहार ब्रेकिंग

    Homeguard Jawan Death Update : कोयला चोरों को पकड़ने दौड़े जवान की ट्रेन की चपेट में आकर मौत, रेलवे साइडिंग में मचा कोहराम, 25 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग

    Team JoharBy Team JoharNovember 5, 2023Updated:November 5, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : जिले के एसपी माइंस चितरा रेलवे साइडिंग से आज 5 नवंबर की सुबह सुबह एक दुखद खबर है, जहां रेलवे साइडिंग से कोयला चोरी रोकने के लिए दौड़ा होमगार्ड का जवान ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से रेलवे साइडिंग में मातम का माहौल है. वहीं, सूचना मिलते ही साइडिंग के कर्मचारी, सदर थाना पुलिस व जीआरपी घटनास्थल पहुंच गई है. मामले की छानबीन कर रही हैं. इधर, होमगार्ड जवान की मौत से उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

    पिता का शव देख फूट-फूट कर रो पड़े तीनों बच्चे

    मृतक का नाम 45 वर्षीय उदित सिंह बताया जा रहा है, जो बिंदापाथर थाना क्षेत्र के खुट्टाबांध गांव निवासी हैं. मृतक उदित सिंह अपने पीछे तीन बेटा व पत्नी का परिवार छोड़ चले गए. तीनों बेटे घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक पिता को देखकर फूट-फूट कर रो रहे हैं.

    25 लाख मुआवजा व नौकरी की मांग

    मृतक के परिजनों की मांग है कि 25 लाख मुआवजा के साथ-साथ एक नौकरी भी दी जाए. वहीं, मौके पर तैनात होमगार्ड जवान एवं उनके परिजनों का आरोप है कि रात में निगरानी के लिए उन्हें लाइट और बेहतर टॉर्च की भी व्यवस्था नहीं दी गई है. वहीं, घटना की सूचना पर जामताड़ा थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर, साइडिंग इंचार्ज द्वारा घटना के संबंध में कुछ ज्यादा नहीं बता पा रहे हैं. उनका कहना है जो घटना घटी है, उसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

    इसे भी पढ़ें : ED के अफसर पर हमले के लिए प्रेम प्रकाश रच रहा था साजिश, अमन साहू गैंग के एक गुर्गे से साधा था संपर्क

    क्या है मामला

    बता दें कि एसपी माइंस चितरा के जामताड़ा रेलवे साइडिंग में कोयला डंप करके देश के विभिन्न स्थानों पर मालगाड़ी द्वारा भेजा जाता है. इसमें इस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड कंपनी कोयले की सुरक्षा को लेकर जामताड़ा जिले से होमगार्ड को ड्यूटी पर लगाती है, जहां दर्जनों होमगार्ड ड्यूटी पर रहते हैं. इसी दौरान आज सुबह कुछ लोग कोयले की चोरी रेलवे साइडिंग से कर रहे थे. तभी होमगार्ड के जवानों ने देख लिया और चोरों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़ा. इसी क्रम में जवान ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे होमगार्ड जवान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही साइडिंग के कर्मचारी, सदर थाना पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए हैं. वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

    इसे भी पढ़ें : BPSC TRE 2 : बिहार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 70 हजार से ज्यादा पदों पर निकली नियुक्तियां, जल्दी करें आज ही से आवेदन शुरू

    accident in Chitra Railway Siding Coal theft death of Home Guard jawan Home Guard jawan who ran to catch the coal thief got hit by a train Jamtara News Jamtara SP Mines Jharkhand coal theft news Jharkhand Latest News Jharkhand news Johar Live painful death of Home Guard jawan कोयला चोर को पकड़ने दौड़ा होमगार्ड जवान ट्रेन की चपेट में आया कोयला चोरी जामताड़ा एसपी माइंस चितरा रेलवे साइडिंग में हादसा जामताड़ा न्यूज जोहार लाइव झारखंड कोयला चोरी न्यूज झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज होमगार्ड जवान की दर्दनाक मौत होमगार्ड जवान की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBPSC TRE 2 : बिहार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, 70 हजार से ज्यादा पदों पर निकली नियुक्तियां, जल्दी करें आज ही से आवेदन शुरू
    Next Article जल्द ही नए लुक में दिखेगा बोकारो सदर अस्पताल, 90 लाख खर्च कर दी जाएंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026
    Latest Posts

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.