Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»सत्ता में रहकर सट्टा का खेल ! महादेव एप केस में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर बड़ा हमला, पूछे 5 सवाल
    ट्रेंडिंग

    सत्ता में रहकर सट्टा का खेल ! महादेव एप केस में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर बड़ा हमला, पूछे 5 सवाल

    Team JoharBy Team JoharNovember 4, 2023Updated:November 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोला है. शनिवार को दिल्ली बीजेपी हेडक्वाटर्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्मृति ईरानी ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा. साथ ही उन पर रिश्वत लेने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं. स्मृति ईरानी ने कहा है कि सत्ता में रहते हुए सट्टा का कारोबार करना छत्तीसगढ़ कांग्रेस की हकीकत है.

    5.30 करोड़ रुपए की वसूली का है मामला

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल के खिलाफ चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं, जहां असीम दास नामक शख्स से 5.30 करोड़ की वसूली की गई है. मैं पूछना चाहती हूं कि क्या यह सच है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं को असीम दास से शुभम सोनी के माध्यम से पैसे मिले हैं. क्या यह सच है कि शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास को रायपुर जाने और चुनावी फंड भूपेश बघेल को देने के लिए वॉयस मैसेज भेजा गया था? स्मृति ईरानी ने कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शुभम सोनी ने अपने लिखित बयान में कहा है कि भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये की रिश्वत दी है.’

    ईडी की गिरफ्त में असीम दास

    बता दें कि ईडी ने छत्तीसगढ़ में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की थी. जिसमें 5.39 करोड़ रुपये नकद पकड़े गए थे. दरअसल, यह कार्रवाई ईडी ने महादेव बुक ऑनलाइन बेटिंग ऐप सिंडिकेट की जांच के दौरान की. इस दौरान पकड़े गए कैश कूरियर असीम दास ने पूछताछ में खुलासा किया है कि बड़ी रकम ‘बघेल’ नाम के राजनेता को दिए जाने का इंतजाम किया गया था.

    स्मृति ईरानी के भूपेश बघेल से सवाल

    1. क्या ये सत्य है कि शुभम सोनी के जरिए असीम दास पैसा पहुंचाते थे.
    2. क्या ये सत्य है कि असीम दास ने एक वॉइस मैसेज के माध्यम से ये आदेश दिया कि वो रायपुर जाएं और बघेल को चुनाव के खर्चे के लिए पैसा दें?
    3. क्या ये सत्य है कि 2 नवंबर को होटल ट्राइटन में असीम दास से पैसे बरामद हुए?
    4. क्या यह सत्य है कि अलग-अलग बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपये पीएमएलए के तहत फ्रीज किए गए.

    5. असीम दास नामक एक व्यक्ति से 5 करोड़ तीस लाख से ज्यादा पैसा बरामद हुआ है.

    इसे भी पढ़ें : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा छापेमारी प्रकरण : ईडी के अधिकारी को बड़े मामले में फंसाने की जेल से रची जा रही थी साजिश

    #National News case of recovery of Rs 5.30 crore from betting Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel stranded Chhattisgarh News Congress and BJP face to face Johar Live Political News Update Union Minister Smriti Irani's big attack on Bhupesh Baghel आमने सामने कांग्रेस व भाजपा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का भूपेश बघेल पर बड़ा हमला छत्तीसगढ़ न्यूज छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल फंसे जोहार लाइव नेशनल न्यूज पॉलीटिकल न्यूज अपडेट सट्टा के 5.30 करोड़ रुपए वसूली का मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCWC2023 : वर्ल्ड कप से बाहर होने पर भावुक हुए हार्दिक पांड्या, ट्वीट कर कह दी यह बड़ी बात
    Next Article आचरण प्रमाण पत्र बनाने के लिए मुंशी ने मांगे 200 रुपये, एसएसपी ने किया सस्पेंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.