Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पीडब्ल्यूडी के माध्यम से होगा राजमहल से मिर्जाचौकी तक जर्जर सड़क का निर्माण
    झारखंड

    पीडब्ल्यूडी के माध्यम से होगा राजमहल से मिर्जाचौकी तक जर्जर सड़क का निर्माण

    Team JoharBy Team JoharOctober 31, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहेबगंज: राजमहल नया बाजार से मिर्जाचौकी तक जर्जर मुख्यमार्ग सड़क का निर्माण पथ निर्माण के माध्यम से होगा. इसकी जानकारी मंगलवार को राजमहल विधायक अनंत ओझा को एनएचएआई के परियोजना निदेशक शरद सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि एनएचएआई द्वारा राजमहल नया बाजार से मिर्जाचौकी तक कि जर्जर सड़क निर्माण को लेकर 45 करोड़ की लागत से निविदा प्रकाशित कर दिया गया था. केंद्रीय स्तर पर यह तय हुआ कि एनएचएआई, भारत सरकार, राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग को 45 करोड़ की राशि सौपेंगी. उन्होंने बताया कि एनएचएआई पथ निर्माण विभाग को यह राशि देने के लिए पत्र के माध्यम से सूचित किया है. साथ ही बताया कि पथ निर्माण विभाग के अलावा एनएचएआई एनएच-80 में पड़ने वाले जर्जर सड़क का निर्माण कराएगी.

    पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से भी दूरभाष पर बात की

    राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक शरद सिंह को कहा कि पथ निर्माण विभाग से समन्वय बनाकर नया बाजार राजमहल से मिर्जाचौकी तक कि जर्जर सड़क निर्माण को लेकर प्रक्रिया में तेजी लाए. इसको लेकर राजमहल विधायक अनन्त ओझा ने राज्य के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से भी दूरभाष पर बात की. सड़क निर्माण प्रक्रिया को एनएचएआई के साथ बात करके पथ निर्माण विभाग सड़क निर्माण को लेकर प्रकिया में तेजी लाये. सड़क निर्माण को लेकर पथ निर्माण द्वारा जल्द निविदा प्रक्रिया प्रकाशित करके सड़क निर्माण का काम शीघ्र शुरू करने के दिशा में प्रयास हो. विधायक ने साहेबगंज और राजमहल की और भी पीडब्ल्यूडी की जर्जर सड़क निर्माण को लेकर उन्हें जानकारी दिया. पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने विधायक को भरोसा दिया कि शीघ्र सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा.

    ये भी पढ़ें: डायलिसिस यूनिट और कुपोषण केंद्र मरीजों के लिए बनेगा वरदान : बन्ना गुप्ता

    एनएचएआई प्रधान सचिव सुनील कुमार भारत सरकार राजमहल राजमहल विधायक अनन्त ओझा राज्य सरकार साहेबगंज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मार्च-पास्ट का आयोजन
    Next Article श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में सीबीएसई क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता 2023 का हुआ समापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.