Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»एफएमसीजी कंपनी के मालिक राहुल गुप्ता से मांगी 1 करोड़ रंगदारी, टीपीसी के नाम से आया व्हाट्सऐप कॉल
    क्राइम

    एफएमसीजी कंपनी के मालिक राहुल गुप्ता से मांगी 1 करोड़ रंगदारी, टीपीसी के नाम से आया व्हाट्सऐप कॉल

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राजधानी में एक बार फिर से अपराधी बेलगाम हो गए हैं. आये दिन कोई न कोई बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. एक  बार फिर से उग्रवादी संगठन ने कारोबारी को निशाना बनाया है. एफएमसीजी कंपनी के मालिक राहुल गुप्ता से टीपीसी संगठन ने 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. टीपीसी संगठन के राहुल गंझू के नाम पर रंगदारी मांगी गयी है. पीड़ित कारोबारी राहुल ने इस मामले में पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि पीड़ित कारोबारी राहुल गुप्ता पंडरा ओपी क्षेत्र के रातू रोड हेहल रोड नंबर- 02 के रहने वाले हैं.

    रांची पुलिस को क्या बताया राहुल गुप्ता ने

    पुलिस से कहा है कि वह एफएमसीजी कंपनी आइटीसी लिमिटेड के उत्पाद जैसे आर्शीवाद आटा, सनफिस्ट बिस्किट, चिप्स समेत अन्य वस्तुओं के वितरक हैं. उनके कार्य क्षेत्र पंडरा, रातू, ठाकुरगांव, खलारी, बेड़ो, नगड़ी, मांडर, चान्हो और ओरमांझी समेत आसपास के अन्य इलाके हैं. 14 अक्टूबर की शाम 5.40 बजे मिनट उन्हें एक मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप के माध्यम से दो बार कॉल आया. लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया. तीसरी बार कॉल आने पर जब उन्होंने रिसीव किया. तब फोन करने वाले ने खुद को टीपीसी संगठन का राहुल गंझू बताते हुए व्यवसायी से कहा कि मैं आपके ऑफिस का पता भी जानता हूं. आपकी गाड़ी जिन इलाकों में सप्लाई के लिए जाती है. उसके बारे में भी पूरी जानकारी है. जब व्यवसायी ने राहुल गंझू से पूछा कि आपने फोन क्यों किया है. तब राहुल गंझू के कहा, पैसे के लिए. मुझे एक करोड़ रंगदारी चाहिए. जब व्यवसायी ने राहुल गंझू से पूछा कि कहां से बोल रहे हो. तब राहुल गंझू ने अपना पता बुढ़मू बताया. इसके बाद व्यवसायी ने कॉल काट दिया.

    व्यवसायी के पिता को भी आया कॉल

    लेकिन फिर से 16 अक्टूबर को व्यवसायी को फोन आ गया. तब व्यवसायी ने नंबर को ब्लॉक कर दिया. व्यवसायी ने पुलिस को बताया है कि उनके पिता जयप्रकाश गुप्ता को भी 14 अक्टूबर को एक मोबाइल नंबर से फोन आया था. लेकिन जब उनके पिता ने फोन नहीं उठाया. तब राहुल गंझू के नाम से उनके पिता के मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आ गया, जिसमें लिखा था कि कुछ सोचे हो कि नहीं. इसके बाद व्यवसायी के पिता को 17 अक्टूबर को वाट्सएप कॉल आया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया और नंबर को ब्लॉक कर दिया.

    1 crore extortion money demanded from FMCG owner Rahul Gupta Extortion demanded from FMCG company owner FIR lodged for demanding extortion in Pandara OP Johar Live Militant organization TPC Rahul Ganjhu of TPC ranchi crime update Ranchi Latest News ranchi today news Ranchi Update News WhatsApp call received in TPC's name उग्रवादी संगठन टीपीसी एफएमसीजी कंपनी के मालिक से मांगी रंगदारी एफएमसीजी के मालिक राहुल गुप्ता से मांगी 1 करोड़ रंगदारी जोहार लाइव टीपीसी का राहुल गंझू टीपीसी के नाम आया व्हाट्सऐप कॉल पंडरा ओपी में रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज रांची अपडेट न्यूज रांची क्राइम अपडेट रांची टूडे न्यूज रांची लेटेस्ट न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 28 October 2023 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें
    Next Article दिव्यांग नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, स्थिति नाजुक

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026
    झारखंड

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    50 लाख श्रद्धालु, 860 करोड़ का बाजार; गयाजी में पिंडदान के साथ कैसे चलता है करोड़ों का कारोबार ?

    September 26, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026

    बिहार में कानून-व्यवस्था पर BJP सांसद का बड़ा हमला, बोले – ‘अपराधियों में कानून का डर नहीं’

    September 26, 2026

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026

    SAIL और BCCL का ऐतिहासिक करार : पश्चिम बंगाल में विकसित होंगे दो नए कोकिंग कोल ब्लॉक

    September 26, 2026

    एशियन गेम्स मैराथनः कौन है वो सेना का जवान, जिसने 44 साल बाद दिलाया भारत को पदक

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.